वृष राशि
अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन ज़्यादा देर के लिए नहीं होगी। आपके आक्रामक मिज़ाज के चलते जो आपको नापसंद करते हैं, आप और ज़्यादा उनकी आँखों की किरकिरी बन सकते हैं।