ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशिः काम करने के अंदाज से पाएंगे प्रशंसा
2 of 13
मेष राशि
आप अपने व्यक्तित्व से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे, जिससे आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। अपनी नेतृत्व कुशलता व संप्रेषण कला के कारण आप अपने लिए एक खास जगह बना सकेंगे। आपकी सभी के साथ मिल कर काम करने की कला की सभी प्रशंसा करेंगे। अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। बेमतलब के कामों और बातों में समय जाया करने से आपका ही आर्थिक नुकसान है। सफलता के लिए जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
वृष राशिः अपनी शांति भंग न होने दें
3 of 13
वृष राशि
आज पूरे दिन मानसिक शांति बनी रहेगी। आज किसी भी चीज से अपनी शांति भंग ना होने दें। कुछ लोग आपको गुस्सा दिला सकते हैं या फिर अपने रास्तो से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। जो बात आपसे संबंधित नहीं है उसमें बिल्कुल ना उलझें। आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए आपको सही योजना पर अमल करना होगा। आज आप अपने बेहतर भविष्य के सपने देख सकते हैं। आज खर्चे ज्यादा हैं, इसलिए होशियारी इसी में है कि हाथ थोड़ा खींच कर चलें।
मिथुन राशिः सीमा से बाहर आकर न उठाएं कोई जोखिम
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिये है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। इस सफलता से धन, प्रसिध्दि के साथ ही मानसिक रुप से संतुष्टि भी आपको मिल सकती है। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी।
विज्ञापन
कर्क राशिः छोटे मोट झगड़े होने की आशंका
5 of 13
कर्क राशि
आपकी परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हिम्मत ना हारें। आज कुछ छोटे-मोटे झगड़े होने की आशंका है। इसलिए दूसरों से अपना बर्ताव अच्छा रखें। अगर आप साहस रखें तो ये बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाएगा। किसी नवीन व्यवसाय की संधि आपके पास चलकर आ सकती है। बहरहाल, प्रारंभ में ये एक असंभव काम प्रतीत होगा, परंतु प्रयत्नों से ही यश प्राप्त होता है। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आपको ये ध्यान रखना है कि आप अपने व्यापार का सही विज्ञापन व विस्तार कर रहे हैं जिसके सही फायदे आपको मिल सकें।
विज्ञापन
सिंह राशिः अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आपके पास बहुत सा अन्वेषित हुनर है, जिसका अच्छा इस्तेमाल हो सकता है और जिसके कारण आपके करियर में वृद्धी हो सकती है। अपने लंबे समय के लाभ के लिए अपने कलात्मक हुनर को और संवारें। आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। किसी भी सुविधाजनक उपकरण के खरीद के विषय में ना सोचें जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे हैं। ऐसा करने से आने वाले समय में आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है। आज आपको हर समय उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा और समय निकाल कर उनकी हिम्मत बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
कन्या राशिः दोस्त से हो सकती है लड़ाई
7 of 13
कन्या राशि
किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। आज अपने मन की भावनाओं को अपने साथी के समक्ष स्पष्ट रूप से रख दें। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है।
तुला राशिः अधिकारियों से बहस में न पड़ें
8 of 13
तुला राशि
कोशिश करें कि आज आप अपने उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों से किसी बहस में ना पड़ें। कई बार शांत रहने में ही इंसान की भलाई होती है इसलिए आज आप जो भी करें सोच समझ कर ही करें। आपको खुशी होगी जब आप देखेंगे कि आपके शांत रहने से किस तरह बातें सुलझ जाएंगी। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। जमीन से जुड़े सभी लेन-देन आपके लिए शुभ हो रहे हैं।
वृश्चिक राशिः काम और घर की परेशानियों से घिरा पाएंगे
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप खुद को काम के बोझ तले दबा हुआ पाएंगे। ये परेशानियां काम और घर दोनो से संबंधित हो सकती हैं। आज आपको शांत रह कर अपनी प्रथमिकताएं तय करनी होंगी। आज आपको लगेगा कि आपके ऑफिस में कुछ बातें आपको परेशान कर रही हैं और आपको उनके साथ काम करने में परेशानी हो रही है। यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों।
धनु राशिः नए रिश्ते की नींव रखने की संभावना
10 of 13
धनु राशि
आज शायद आप किसी नए रिश्ते की नींव रखें। आपका ये नया दोस्त बुरे वक्त में आपका साथ भी देगा। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। आज आपको अपने प्रिय लोगों का ख्याल रखना होगा। हो सकता है, आपका कोई करीबी बीमार हो। वो ऐसा महसूस नहीं होने देंगे कि उन्हें कोई समस्या है। हो सकता उनकी बीमारी छोटी सी हो। मगर फिर भी आप लापरवाही ना बरतें और उन्हें आराम करने के लिए प्रोत्साहित करें। इसमें चिन्ता की कोई बात नहीं है।
मकर राशिः अपनी आदतों को सुुधारें
11 of 13
मकर राशि
आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आप ऑफिस की परेशानियों को भूल कर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के मूड में हैं। काम के सिलसिले में आप पिछले कुछ समय से यात्रा ही कर रहे थे। आपको अपनी आदतों पर नियंत्रण करना होगा, क्योंकि आज धन की आवक कम है। आज आप उन छोटी चीजों पर खर्च करते हुए ज्यादा सुखी होंगे जो अधिक खुशी देती हैं। फिर भी आपको अपनी खर्च करने की आदतों को लेकर एक बार फिर से सोचना ही होगा।
कुंभ राशिः करियर को मिलेगी नई उड़ान
12 of 13
कुंभ राशि
सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा। आज आपको शेयर बाजार में निवेश के लिए सोचना चाहिए, क्योंकि आज इससे अच्छी आमदनी के संकेत हैं। झटपट पैसा कमा कर अमीर होने की न सोचें बल्कि सुरक्षित निवेश का विकल्प चुनें जिसमें लाभ होना निश्चित है। निवेश करने से पहले इस बात का जायजा ले लें कि इसमें जोखिम कितना है।
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। आज के दिन आपको अपने समूह के सदस्यों का सहयोग लेना होगा। इसके लिये प्रेरणास्पद विचार साथ में रखने होंगे, जिससे समूह एक साथ चल सके। सभी को ये बता दें कि आपकी उनसे क्या अपेक्षाएं हैं व उन्हे कैसे सारा काम करना है। अपने नेतृत्व के कौशल को दिखाने का यह सही समय है। सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए आर्थिक क्षेत्र में आपको आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आर्थिक मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, इसलिए आज हो रहे इस बदलाव का जमकर स्वागत कीजिए, और अपनी तरक्की में इसका इस्तेमाल कीजिए।