फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मई राशिफल: इन 4 राशियों के लिए महीने का पहला दिन किस्मत बदलने वाला हो सकता है

विज्ञापन
1 of 13
मई महीने का पहला दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
होशियारी से निवेश करें। डाक या ई-मेल से आया कोई महत्वपूर्ण संदेश पूरे परिवार के लिए ख़ुशख़बरी लाएगा। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।
विज्ञापन

वृषभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष
ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। 

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से समर्थ मिलेगा।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। वेब डिज़ाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौटेंगे। बच्चों के साथ समय बिताना ख़ास होगा। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। अगर आप अपना नज़रिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है। पढ़ाई की क़ीमत पर घर से ज़्यादा देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के ग़ुस्से का शिकार बना सकता है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को ख़ुश करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना ज़रूरी है। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे- अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें