फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिफल: जानिए अप्रैल महीने का पहला दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Sun, 01 Apr 2018 07:23 AM IST
Trainee Trainee Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
मेष राशि
दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। अपने जीवनसाथी की ख़ूबियों के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ़्तार हो सकते हैं। 

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
कर्क राशि
बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
सिंह राशि
आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है  मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। 
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
तुला राशि
धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आज आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपने प्रति अपने साथी के प्यार को समझेंगे, क्योंकि जीवन के एक खास पहलू के लिए समय थोडा कठिन हो सकता है।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
वृश्चिक राशि
आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
धनु राशि
कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। मुमकिन है कि आज आप ख़रीदारी करने बाहर जाएँ, लेकिन आप ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर ज़्यादा ख़र्च करके अपने साथी को दुःखी कर सकते हैं। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मकर राशि
दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
कुंभ राशि
आज शान्त और तनाव-रहित रहें। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
मीन राशि
भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि असली ख़ुशी वर्तमान का पूरा मज़ा लेने से आती है, न कि भविष्य पर निर्भर रहने से। हर चीज़ का अपना अलग आनंद है, यहाँ तक कि अंधकार और सन्नाटे का भी। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। घरेलू कामकाज का बोझ और रुपये-पैसे को लेकर तनातनी आज आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें