फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 9 राशियों के लिए शुभ रहेगा सोमवार, जानिए 14 मई का राशिफल

विज्ञापन
1 of 13
सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
वृष राशि
वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। आपके प्रिय की ग़ैरहाज़िरी आज आपके दिल को नाज़ुक बना सकती है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। 

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
ख़याली पुलाव पकाना मदद नहीं करता। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की ज़रूरत है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
कन्या राशि
आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
आज का दिन उन दिनों की तरह नहीं है जब आप भाग्यशाली साबित होते हैं, इसलिए आज जो कुछ बोलें ज़रा सोच-समझ कर बोलें- क्योंकि ज़रा-सी बातचीत दिनभर खिंचकर बड़े विवाद का रूप ले सकती है और आपको तनाव के पल भी दे सकती है। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। ज़िद्दी बर्ताव न करें- इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
aquarius
दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
जीवन-साथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की ज़रूरत है। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें