ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: लक्ष्यों को पूरा करने के लिए करें मेहनत
2 of 13
मेष राशि
आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज खर्च करने से पहले सोचिये, क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है।
विज्ञापन
वृष राशिः आसानी से दूर हो सकता है तनाव
3 of 13
वृष राशि
आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आप पाएंगे कि आपके घर व करियर में सब कुछ आपकी सोच के अनुसार ही हो रहा है। पारिवारिक रिश्ते इस समय मधुर हैं और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो सकता है। आज का दिन आपको सुनिश्चित रूप से उस प्राप्ति अथवा पदोन्नति के अवसर देगा जिसके विषय में आप लंबे समय से सोच रहे थे। आज अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग कीजिये जिससे आपको लेकर किसी प्रकार की नकारात्मक बातें न हो सकें।
मिथुन राशिः ज्यादा तनाव न लें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपका साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं। इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला है, इसका आनंद उठाएं। आगे बढ़ें, आपको लगेगा कि आपने अच्छा फैसला लिया है। आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः हर जगह से मिलेगा लाभ
5 of 13
कर्क राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आप कोई दोस्ती कर सकते हैं, जिससे कि कार्यक्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। आज किसी को भी नजरअंदाज ना करें, क्या पता भविष्य में किसकी जरूरत पड़ जाए। आज विदेश से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः काम में होंगे अच्छे बदलाव
6 of 13
सिंह राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। परेशान ना हों, ये बदलाव अच्छे के लिए ही है। अब आपको अपने पंख फैलाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। आप इस समय अपना काम भी बदल सकते हैं, इससे आपके काम की ओर आपका रुझान और बढ़ जाएगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। अपने करियर और आर्थिक लक्ष्य को हासिल करने में इस बढ़िया समय का उपयोग कीजिए। अपनी त्वचा को लेकर सावधान रहें कोई बीमारी हो सकती है। खुद को ढक कर और सूर्य से बचा कर चलें। अपनी त्वचा को सूर्य से जलने से बचायें। अगर जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
कन्या राशिः आपकी स्थिति में होगा सुधार
7 of 13
कन्या राशि
यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। हो सकता हे कि ये आपका वो काम न हो, जिसे आपने सोचा था, लेकिन इससे आपकी स्थिति में तो सुधार अवश्य ही होगा। इस दौरान आपको अपने आप को आगे बढ़ाने के लिये ज्ञान का अर्जन करना चाहिये। आज आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं एवं आपके पास आगामी योजनाओं के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो।
तुला राशिः आज मिलेगी मानसिक शांति
8 of 13
तुला राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके करियर में नाटकीय रूप से वृद्धी होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशिः वित्तीय स्थिति में होगा सुधार
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। आपकी कईं दिनों से अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने की जो इच्छा है, वो आज पूरी होगी। ये आज आपको वेतनवृध्दि या बोनस के रूप में मिलेगी। इससे आपका न केवल बैंक बैलेन्स बढ़ेगा वरन् आप कहीं बेहतर निवेश के विषय में भी सोच सकते हैं।
धनु राशिः मौकों का लें फायदा
10 of 13
धनु राशि
आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष प्रगतिवर्धक है। नवीन अवसर आपके समक्ष होगा, जिसका आपको फायदा लेना चाहिये। इससे भविष्य में सकारात्मक उन्नति संभव है। आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। हो सकता है, कोई गहने खरीदना चाहें या फिर कुछ इससे भी अधिक। आप अपने आपको इस प्रकार के सुख अवश्य दे सकते हैं परंतु इसमें भी अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें।
मकर राशिः अधिकारियों से हो सकते हैं मतभेद
11 of 13
मकर राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। आखिरकार, ये वैचारिक मतभेद ही तो हैं। अगर आपको लगता है कि दूसरे इंसान के अहम के कारण बात बिगड़ सकती है तो बिना कुछ बोले ही हट जाएं। कभी-कभी कुछ दान देना ठीक ही होता है। आज आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैं।
कुंभ राशिः अपने गुस्से पर काबू रखें
12 of 13
कुंभ राशि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर लेने के कारण आप बहुत आगे बढ़ सकेंगे।
मीन राशिः व्यवसाय के लिए ले सकते हैं कोई अहम फैैसला
13 of 13
मीन राशि
आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में पंख फैलाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने ऊपर नजर डाल लेनी चाहिए। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें।