फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धन की कमी से परेशान रहेंगे ये राशि वाले लोग,जानें अपना राशिफल

Sat, 12 Aug 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 13
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: बाहरी दखल से समस्या बढ़ेगी

2 of 13
मेष राश‌ि
आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। इस झगड़े में पड़ने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। अगर कोई आपके ऊपर कोई गलत टिप्पणी कर दे तो भी शांत ही रहें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। 
विज्ञापन

वृष राश‌ि: निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस होगा । आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। आज आपको सकारात्मक रहना चाहिये। अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। दीर्घावधि के लिये निवेश करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।

म‌िथुन राश‌ि: आज कोई सम्पत्ति न खरीदें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में हुई प्रगति पर नजर डाल सकते हैं और देख सकते हैं कि आपने क्या पाया है। इस सफलता को प्राप्त करने में जिन लोगों ने आपकी मदद की है, आपको उन्हें धन्यवाद कहना नहीं भूलना चाहिए। उनकी मदद के बिना आप वहां नहीं पहुच सकते थे, जहां आज आप हैं। आगे बढ़ने का अपना रास्ता ध्यान से चुनें। यदि आज आप अपने लिये कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिये स्थगित किया जाना चाहिये क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। यदि आप नए घर में भी जाकर बसने की सोच रहे हैं, तब आपको कुछ समय के लिये रुककर इस समय को गुजर जाने दीजिए व बाद में आगे बढ़ने का निर्णय लीजिए। 
विज्ञापन

कर्क राशिः व्यवसाय में प्रगति होगी

5 of 13
कर्क राशि
आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से बड़ा ज्यादा प्यार और गर्मजोशी मिलेगी। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। अकेले लोग किसी नए रिश्ते को बनाने की कोशिशों पर ध्यान दें। कोई ना कोई आप पर फिदा है। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: आज आगे बढ़ने का दिन है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तब आपको अपने किसी मित्र से आज किसी आकर्षक प्रस्ताव में सहायता का सन्देश आ सकता है। हो सकता है कि ये वास्तविक काम न हो जिसे आप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इसे स्वीकार करने पर आप प्रगति के सही पथ पर बढ़ते जाएंगे। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखियेगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आयें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः घाटे व धन की कमी से सावधान रहें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
घाटे व धन की कमी से सावधान रहें। इतने प्रयास करने के बाद भी जब आपको समुचित लाभ नहीं मिल रहा है तो आप निराश होंगे। इस समय आपको व्यवसाय में घाटे एवं फालतू खर्चों से सावधान रहना है। अत: आप किसी को भी बड़ी धन राशि देने की कोशिश ना करें जब तक कि यह सुनिश्चित ना हो जाए कि आपको उससे अधिक लाभ मिलने वाला है। अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। 

तुला राश‌ि: आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं

8 of 13
तुला राश‌ि
आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्यायें घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे। आज आप अपनी योजनाओं को  खुद समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, इसके लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस व्यक्ति की जितनी मदद आप लेना चाहें लें, इसमें जरा भी ना हिचकें, इससे आपको लाभ ही होगा। आज आपके काम के क्षेत्र में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप कोई चैरिटेबल संस्था चलाते हैं या इस तरह का कोई काम सोच रहे हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपको कोई दान मिलेगा जिससे संस्था की स्थिति अच्छी हो जाएगी। अब इस पैसे को बेहतर काम में इस्तेमाल कीजिए।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: सकारात्मक ढंग से सोचें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। आप इस विकल्प को अपनी मेहनत से हकीकत में बदल दीजिए। व्यवसाय में सफलता का मूल मंत्र यही तो है। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित ना हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।

धनु राश‌ि : बजट का लेखा-जोखा रखें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। साथ मिल कर आप बहुत आगे तक जा सकते हैं। आज खर्च तो ज्यादा है, लेकिन पैसे की आवक उतनी नहीं दिख रही जितनी आप उम्मीद कर रहे थे। इसलिए अपने बजट का लेखा-जोखा एक बार फिर से कर लें क्योंकि आपकी ऊपरी आमदनी का जो एक स्रोत है वह भी बंद होने की आशंका है। लेकिन चिंता में मत पड़िये, दूसरे खर्चे कम करके उसकी भरपाई की जा सकती है।।

मकर राश‌ि: आज कोई नया निवेश ना करें

11 of 13
मकर राश‌ि
अपनी भावुकता में बहकर आप अपने साथी की तरफ से हतोत्साहित हो जाएंगे। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। अगर आप इसमें सफल रहे तो आपको लाभ ही होगा। संप्रेषण कला में निपुण मैनेजर भी अपने काम को पूरी कुशलता से पूरा कर पाएंगे। आज कोई नया निवेश ना करें। आपके ग्रहों की स्थिति आज से बदल रही है इसलिए जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। अभी आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है।

कुंभ राश‌ि: अपने आपको नियंत्रण में रखें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप आराम करें क्योंकि आप कुछ समस्याओं के कारण परेशान हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी ज्यादा चिंता ना करें। अपने गुस्से को काबू में रखें और ऐसा फैसला लें जो आप दोनो के हित में हो। आज आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें और फिर देखें कि आपकी परेशानियां कैसे छूमंतर हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।
 
विज्ञापन

मीन राश‌ि: आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं। अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। इस सफलता से आपको निश्चित रूप से शांति मिलेगी परन्तु आप इसे पूर्ण जीत ना समझें और तब तक प्रयत्न करते रहें जब तक कि यह मसला पूर्ण रूप से ठीक ना हो जाये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें