प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष
आज के दिन आपका मन विचलित होगा, अपने मूड़ बदलने के लिए सामाजिक मेल – जोल का सहारा ले। ससुराल वालों से आज संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में आज कई बार तनाव का वातावरण बना रहेगा। अपने माता पिता की भावना का ख्याल रखें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभ
विवाहित जातक आज के दिन अपने जीवन साथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगें। आपके प्रेम संबधों के कारण परिवार में मन – मुटाव हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने विवेक से कार्य करेंगे तो स्थिति सुधर सकती है। नौकरी में तबादला हो सकता हैं, जिसके कारण आपके प्रियतम या साथी के बीच मन-मुटाव हो सकता हैं।
4 of 13
rashi
मिथुन
आज आप गुस्से में कोई कार्य न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। सोच समझ कर फैसला लें। विवाह के लिए अच्छा समय चल रहा है परन्तु आज प्रियतम से निराशा मिल सकती है। अपनी भावना व्यक्त करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क
आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है, लेकिन साथी के साथ फालतू की किसी वाद-विवाद में न उलझें नहीं तो बात बढ़ सकती हैं। आज आप अपने प्रियतम के साथ आनंद के पल बिताएगें। कर्क राशि के जातक भावुक व उदार प्रवृत्ति के होते हैं। अपने दिल की बात आज अपने साथी के साथ व्यक्त करें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह
आज आप अपने प्रेम को उजागर कर सकते हैं, आपके लिए आज का दिन शुभ हैं, आपकी इस खबर से परिवार में खुशी की लहर छा जाएगी। अपने साथी को परिवार से मिलाने का आज उचित दिन है। जिन लोगों की शादी की बात चल रही हैं, उन्हें आज कामयाबी मिल सकती है। आज के दिन खुशी के कारण आप फिजूल खर्च ज्यादा कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या
आज आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती हैं, जिसके कारण चिकित्सा संबंधी खर्चों में बढ़ोत्तरी आ सकती हैं। आज के दिन आप अपनी गर्लफ्रेंड को अधिक समय नही दे पाएंगे, जिस कारण आपका मन उदास हो सकता हैं। मन को शांत रखें। लिव इन रिलेशन में रहने वाले साथियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
8 of 13
rashi
तुला
आज आप राजनीति के क्षेत्र में नेतृत्व प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिर्वतन देखने को मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आज आप किसी स्वजन को याद करके भावुक रहेगें। आज के दिन आप अपने साथी के साथ लम्बी ड्राईव पर जा सकते हैं या पार्टी कर सकते हैं, इससे आपके संबंध में मधुरता आएगी।
9 of 13
rashi
वृश्चिक
प्रेम संबन्धें में मधुरता बढ़ती दिख रही हैं। युवा वर्ग आज के दिन अपने लव पार्टनर के साथ समय का सदुपयोग करें। जीवनसाथी के साथ कोई नया प्लान या योजना बना सकते हैं, साथ ही उनकी सलाह आपके व्यापार में प्रगति लाएगी। अपने साथी की प्रतिभा का गलत आंकलन कतई न करें। माता पिता के साथ यात्रा का योग बनता दिख रहा हैं।
10 of 13
rashi
धनु
नए लव पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, धोखा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पुराने संबंधो पर विश्वास बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। अपने कार्य में अपना सौ प्रतिशत दें क्योकि आपके प्रगति का समय चल रहा हैं। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हैं। इस समय कुछ लोग आपके कार्य की सराहना करेंगें और कुछ लोग आलोचना कर सकते हैं।
11 of 13
rashi
मकर
जीवन साथी का स्वास्थ्य विकार हो सकता है, जीवन की पुरानी समस्या इस समय आपके सामने आकर खड़ी हो गई हैं, लेकिन अपनी बुद्धि, विवेक और ज्ञान से उस परेशानी को खत्म कर सकते। प्रेमी के साथ भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती हैं। आज के दिन आप अपने आप को असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। अपनी छवि को सही ढंग से लोगों के सामने प्रस्तुत करें।
12 of 13
rashi
कुंभ
आज माता पिता के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। आज आपके परिवार में सभी मांगलिक कार्य पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही हैं। जिस कारण आपके आर्थिक खर्चे बढंगें। लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। ज्यादा कीमती उपहार न खरीदें। आज अपके प्रेम संबन्ध, पारिवारिक रिश्ते आपके लिए ज्यादा अहमियत रखेगें।
मीन
आपके वैवाहिक जीवन में जो संतान को लेकर चिंता चल रही थी उसका निवारण आज हो जायेगा। आज का पूरा दिन आप मौज, मस्ती व आनंद के मूड़ में रहेंने वाले हैं। परिवार को पूरा समय देंने का प्रयास करें। अति उत्साहित हो कर कोई अनैतिक कार्य न करें। फेसबुक पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। गर्लफ्रेन्ड से मोबाईल पर लम्बी बात होगी।