फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 5 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 04 Jan 2019 05:43 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
अचानक बॉस से खुशखबरी मिलेगी। जिसे आप पति या पत्नी से अवश्य शेयर करेगें। मूड आज के दिन काफी रोमांटिक रहने वाला हैं। लेकिन मन में डर भी बना रहेगा कुछ खोने का। आज के दिन प्रेमिका से बहस हो सकती हैं। आज आप अपने प्रेमी से उपेक्षित महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
घर में रख-रखाव को लेकर तनाव रह सकता हैं। आप बहुत मिलनसार हैं,लेकिन सावधान हो जाइए। अपकी इस योग्यता का फायदा उठाया जा सकता हैं। आज के दिन सम्भावना बन रही हैं कि आज आप किसी नए रिश्ते  में बंध जाए। 

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आपको अचानक कोई खबर मिल सकती हैं। अभी तक जो पति-पत्नी या प्रेमी प्रेमिका के बीच झगड़ा चल रहा था, वह आज बढ़ सकता हैं, लेकिन जरूरत है सही और गलत की सही पहचान करने की। इसके  साथ ही अपने साथी पर विश्वास करें, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
राहु आपके लग्न  में गोचर कर रहा है जो रिश्तों में तनाव ला सकता हैं, लेकिन साथ ही यह तय हैं कि नए प्रेम संबध अवश्य बनेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं है, जिस कारण आप कोई गलत हरकत कर सकते हैं, जिसका खामियाजा आपको दंड के रूप में मिल सकता हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
परिवार की ओर से काम का दबाव के कारण आज आप अपनी प्रियतम से नहीं मिल पायेंगें। मोबाइल या सोशल मीडिया पर ही चैट हो पाएगी। अपने पिता से अलगाव की स्थिति बन सकती हैं, बहन को मन की बात कहें, वह आपकी मदद करेंगी, साथ ही आपकी स्थिति में भी सुधार ला सकती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आज का दिन आपका दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज के दिन आपके विचारों में नवीनता आ सकती हैं। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ेगी। आज के दिन गपबाजी में आपका अधिकतर समय बीतेगा। बच्चों की सेहत आज आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं।

8 of 13
rashi
तुला
आज के दिन साथी से धन का लाभ हो सकता है, लेकिन भाई से मनमुटाव आज के दिन सम्भव है। अगर आपका बच्चा कॉम्पटेटिव परीक्षा देना चाहता है तो आज का दिन आपके लिए उपयुक्त है, आवेदन अवश्य करें, सफलता जरूर मिलेगी।आज के दिन प्रेमिका के साथ घंटों फोन पर बात हों सकती हैं।
 

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज ग्रह आपके खुशी के स्थान में गोचर कर रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परन्तु दाम्पत्य जीवन या माता के साथ क्लेश होने की संभवना हैं। आज के दिन पत्नी या प्रियतम को बहार घुमाने ले जायेंगें तो शायद स्थिति में शाम तक कुछ सुधार आ जाए।
 

10 of 13
rashi
धनु
प्रेम का ग्रह शुक्र लाभ के स्थान पर गोचर कर रहा है। आज के दिन आपको अपने प्रियतम के सहयोग से लाभ मिलेगा। अपने प्रेमी पर खर्चा ज्यादा हो सकता हैं। आज के दिन आप कोई मंहगा गिफ्ट अपनी प्रमिका को दे सकते हैं।

11 of 13
rashi
मकर
आज संयम और सतर्कता की अत्यधिक जरूरत हैं। जीवनसाथी से अनबन वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है। अपने मन की बात अपने प्रेमी से कीजिये। अपने प्रेमी पर विश्वास करें। बच्चों के साथ समय बिताए, उनके साथ दोस्तों की तरह व्यवहार करें।

12 of 13
rashi
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, इसके साथ ही शुभ कार्यों में आज आपकी रुचि भी बढ़ेगी। नया पद ग्रहण कर सकते हैं, जो घर परिवार में खुशियाँ लाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
विवाह के इच्छुक जातकों के लिये आज का दिन उत्तम रहेगा। रिश्ता पक्का होने की खबर आ सकती है। आज के दिन आप असंयमी हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करें, सोशल मीडिया पर ध्यान से फोटो अपलोड करें। गलत स्टेट्स प्रेम में गलतफहमियां पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें