फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 30 दिसंबर: देखें लव और रोमांस को लेकर कैसा रहेगा दिन

Sat, 29 Dec 2018 07:14 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
राशि

मेषः 

अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। आपके बच्चे को पुरुस्कार मिल सकता है, जिससे दिन ख़ुशनुमा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता से थोड़ा विवाद होगा पर शाम तक वह भी सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि

वृषभ: 

एक प्यारी सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आज के दिन आप के मन मुताबिक चीजें नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। संयम रखें।किसी के साथ नए रिश्ते की भी शुरुआत हो सकती है। 
 

4 of 13
मिथुन

मिथुन: 

आज आप प्रसन्न रहने वाले हैं। आज अपने योग्यताबल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे। आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं। किसी पर आपका दिल आ सकता है। अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। आज आप मस्ती मजाक के मूड में रहने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि

कर्कः 

गुस्सा आज अलगाव का कारण बन सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि इस दौरान अपने फ्रेंड से न मिलें। बातचीत भी कम करें। आपके जीवनसाथी का प्रमोशन हो सकता है। साथ ही उनकी आमदनी से आपको भी लाभ होगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि

सिंहः 

आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे भाई से लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है। किसी स्कूल मेट से मिलना हो सकता है। जो  लव में परिवर्तित हो सकता है। यह रिश्ता शादी में भी बदल सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि

कन्याः 

आज आप अकेला महसूस कर सकते हैं। आज आपको परिवार के साथ समय बितायें। अपने मन पर काबू रखें, अन्यथा गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आप शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। जीवनसाथी का भाग्य भी आपको भाग्यशाली बनाएगा।

8 of 13
राशि

तुलाः 

प्रेम संबधी मामलों के लिए दिन ज़्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए इस समय अपने प्यार को लेकर गंभीर और सावधान रहें। इस दौरान साथी के स्वभाव में परिवर्तन दिखाई पड़ सकता है। हताश न हों। अपने साथी को समय दें और उस पर भरोसा करें। 

9 of 13
राशि

वृश्चिकः 

आज आप बड़े रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज नए मित्र बनेंगे।  फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजें[ लेकिन प्रेम संबंधित मामलों में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। 
 

10 of 13
राशि

धनु : 

आज के दिन पिता से बड़ा विवाद हो सकता है। आज आपके पैरों में भी दर्द रह सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा, इसलिए आप जीवनसाथी से बात जरूर करें। कुछ लोग जो प्रेम विवाह के इच्छुक थे, आज उनका विवाह प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है और नए जीवन की शुरुआत हो सकती है। 
 

11 of 13
मकर

मकरः 

आज पार्टनरशिप का दिन है। लव लाइफ में नए पार्टनर का आगमन भी हो सकता हैं। जो जातक हमेशा अकेला महसूस करते है आज उनकी मनोकामना पूरी होने वाली है। आप जिस काम के इंतजार में थे, वह आज पूरा हो सकता है। ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड में आपस में विवाद हो सकता है।

12 of 13
कुंभ

कुंभः 

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, नही तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपके कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएंगे,लेकिन जल्दबाजी न करें। आज के दिन परिवार के साथ बिताया हुआ समय आपको उत्तम फल देगा। पति-पत्नी और प्रेमी से आज पुराने विवाद खत्म होने की संभावना हैं। आज के दिन का सही उपयोग करें।  
विज्ञापन

13 of 13
मीन

मीनः

आज आपके दिन का ज्यादा समय सोशल मीडिया पर गुजरने वाला है। आज आपका काम में भी मन नहीं लगेगा, लेकिन मोबाइल पर गेम खेल कर समय व्यर्थ न गवाएं।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें