फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 19 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Fri, 18 Jan 2019 07:40 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है, जिसके कारण आपको धन लाभ होगा, जो आपके वैवाहिक जीवन में समृद्धि भी लाएगा। अपने बच्चों के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं। आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा दिन है। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
चन्द्रमा के राशि में प्रवेश करने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज अपनों के बीच हंसी—मजाक का माहौल रहेगा। अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदेंगे। आपने खर्चों पर काबू रखें। परिवार मनमुटाव को नजरअंदाज करें। माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए अन्यथा शारीरिक दर्द, हड्डियों की परेशानी बन जाएगी।

 

4 of 13
rashi
मिथुन
आज आप प्रसन्न रहने वाले हैं। आज अपनी योग्यता के बल से आप अपने सारे काम पूर्ण कर लेंगे। आज आप कहीं दूर खाना खाने जा सकते हैं। किसी पर आपका दिल आ सकता है, जिसके कारण अपने काम की ओर ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आपके कई प्रेम संबंध बन सकते हैं। आज पार्टनर के साथ आप खूब घूमने वाले हैं। अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे। आज आपके बच्चे को पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे भाई से लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है। किसी स्कूलमेट से मिलना हो सकता है, जो लव में परिवर्तित हो सकता हैं। आज अपने गर्लफ्रेंड से भी दिल की बात बोल सकते हैं। यह रिश्ता शादी में भी बदल सकता हैं। पिता से थोड़ा विवाद होगा पर शाम तक वह भी सामान्य हो जायेगा।

 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आज आप अकेला महसूस कर सकते हैं। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने मन पर काबू रखें अन्यथा गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपने करीबी के साथ खाना खाने जा सकते हैं। आज आप शेयर मार्केट में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। जीवनसाथी का भाग्य भी आपको आज भाग्यशाली बना सकता है।

 

8 of 13
rashi
तुला
एक प्यारी सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आज के दिन आपके मन मुताबिक चीजें नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। इसलिए संयम रखें।किसी के साथ नए रिश्ते की भी शुरुआत हो सकती हैं। आज आपका दिन सोशल मीडिया पर गुजरने वाला है। काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन मोबाइल पर गेम खेल कर समय व्यर्थ न गवाएं।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
आज आप बड़े रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज नए मित्र बनेंगे। फोन के अलावा सोशल साइट्स के माध्यम से बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा। फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजें लेकिन प्रेम संबंधित मामलों में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा।  
 

10 of 13
rashi
धनु
पिता से बड़ा विवाद हो सकता है। आज पैरों में दर्द रह सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका मन शांत होगा, इसलिए आप जीवनसाथी से बात जरूर करें। कुछ लोग जो प्रेम विवाह के इच्छुक थे, उनका विवाह प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है और नए जीवन की शुरुआत हो सकती है।
 

11 of 13
rashi
मकर
पार्टनरशिप का दिन है। लव लाइफ में नए पार्टनर का आगमन हो सकता है।  जो जातक हमेशा अकेला महसूस करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होने वाली है। जिस काम के इंतजार में आप थे, आज वह पूरा हो सकता है। ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड में आपस में विवाद हो सकता है।
 

12 of 13
rashi
कुंभ
अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच ऑफिस के किसी विषय को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। प्रेम से जुड़े मामलों के लिए आज का समय ज़्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए इस समय अपने प्यार को लेकर गंभीर और सावधान रहें। इस दौरान साथी के स्वभाव में परिवर्तन दिखाई पड़ सकता है। हताश न हो अपने साथी को समय दें, भरोसा करें।

 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। कोई अनहोनी घटना हो सकती है। काम पूर्ण हो जाएंगे, आप जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ दिन बिताना, आपको उत्तम फल देगा।  पति-पत्नी, प्रेमी से पुराने विवाद आज ख़त्म हो जाएगे। आज के दिन का सही उपयोग करें। घर के मामले सुलझ जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें