फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 14 जनवरी : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Sun, 13 Jan 2019 05:12 PM IST
Trainee Trainee निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष
राहु का खुशियों के भाव में आना घर में कलह का संकेत दे रहा है। काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियॉ आपको अपने फ्रेंड या जीवनसाथी से दूर ले जाएगी। सावधान रहें शेयर सट्टे पर निवेश न करें।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृषभ
आपका रूझान अपने प्रेमी अपने जीवनसाथी की तरफ बढ़ेगा। अगर आप पॉलिटिक्स, वकालत या टीचिंग से सम्बन्धित कार्य करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से सम्बन्धित कोई बुरी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिये विवाह का योग बन रहा हैं।

4 of 13
rashi
मिथुन
काम की अधिकता के कारण आप अपने घर परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएगें। बिजनेस पार्टनर या लाईफ पार्टनर ढूंढने के लिये आज का दिन उत्तम है। आज लिया हुआ निर्णय आपको प्रगति की राह पर ले जाएगा। प्रेम का ग्रह शुक्र आज यात्रा के योग बना रहा है, जिसके कारण यात्रा लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
आज आप खुश रहेगें। आप जैसा लव पार्टनर आप चाहते थे वैसा मिलने की सम्भावना हैं। आज का सारा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। सगाई हो सकती है। आप अपने पार्टनर के लिये गिफ्ट खरीदेंगें। जरूरत है अपने प्रियतम की भावना को समझने की। अगर आप इसका आदर करेंगें तो रिश्ता लम्बा चलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
जीवनसाथी के साथ यात्रा योग बन रहा है। लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं,जिसे परेशानियॉ भी बढ़ सकती हैं। बच्चे पढ़ाई .लिखाई में बेहतर प्रदर्शन करें। पढ़ाई के साथ.खेलकूद में भी बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आज तो लगता है आपके प्यार पर किसी की नजर लग गई है। मन विचलित रहेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। निसंतानों के लिये खुशी का दिन है संतान का योग बन रहा है। शाम तक समय सुधरेगा। आपके साथी की नौकरी में प्रमोशन हो सकती है। यह खबर पारिवारिक तनाव कम करेगी।

8 of 13
rashi
तुला
आज का दिन शुभ है। आज के दिन आपके जीवन में प्रेम की बहार है, आज आप अपने वाणी और व्यवहार से सबका मन मोह लेंगे। ऑफिस, कालेज, व्यापार में आप दूसरों को इम्प्रेस करेंगे। लव रिलेशन आज मजबूत होगें।

9 of 13
rashi
वृश्चिक 
ऊर्जा आज कम है। सेहत ठीक नहीं हैं। ऑखों की परेशानी डाक्टर के दरवाजे पर ले जाएगी। लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जो जातक लव मैरिज करना चाहते थे, उनके लिये आज का दिन उत्तम नहीं है,आज हो सकता है आपके रिश्ते को घरवाले स्वीकार न करें।

10 of 13
rashi
धनु 
अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपको दिक्कतें आ सकती हैं। रोमांस के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। जो लोग विदेश में विवाह करना चाहते हैं। उन्हें अपना लाईफ पार्टनर आज मिल सकता है। बच्चों से रिश्ते आज मजबूत बनेंगें।

11 of 13
rashi
मकर 
आज आपका ईगो आपके रिश्तों के बीच आ सकती हैं। यह अहम की भावना आपके बनते रिश्ते बिगाड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में रोमांस तो है लेकिन विश्वास कम है। अपने साथी का साथ दीजिए, उनकी हिम्मत बनिए।

12 of 13
rashi
कुम्भ 
घर परिवार आफिस में ही आज का दिन बीतेगा। मन में बहुत सी बातें हैं भावनायें हैं जो आप अधिक कार्य के कारण व्यक्त न कर पाए। विवाह का योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए आज दिन अच्छा है। इन्टरनेट पर भी आप अपना जीवनसाथी खोज सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आज आपके प्रेम के घर का स्वामी चन्द्रमा लगन में गोचर कर रहा है। दिल में रोमांस, प्रेम की भावना आनन्द की कामना जरूरत है तो अपने प्यार का इजहार अच्छे से करने की। आज आप अपना हमसफर ढूंढ लेगें। विवाह के इच्छुक युवह युवतियों को विदेश से रिश्ता आ सकता है। विवाहित दम्पति अपने पार्टनर की जरूरत का ध्यान रखें। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिये दिन अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें