फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 30 September: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 30 Sep 2022 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आप पूरी तरह से प्रेमी को समर्पित कर सकते हैं और उसे मनाने में दिन व्यतीत हो सकता है। लेकिन आपका प्रेमी इतनी आसानी से मानने वाला नहीं होगा। प्रेमी का ढीला स्वास्थ्य भी आपको चिन्तित और विचलित कर सकता है।

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं।  आपका प्रेमी आपको किसी तरह के धोखे में रख सकता है। इसलिए थोड़ा सा सतर्क रहें और प्रेमी की हरकतों पर नजर रखें। यदि आपको कोई भी गतिविधि संदिग्ध लगती है तब असमंजस में ना पड़कर प्रत्यक्ष रुप से प्रेमी से ही बात करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज  का दिन आपको अपने को जानने और समझने का रहेगा। आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  इस समय आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है और आप इसका आनंद उठा रहे हैं। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। साथी एक दूसरे के मददगार बनें। एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने सम्बन्ध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आप भी प्रेम प्रदर्शित करें व अपने प्रेमी के लिए कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियां पैदा करें। इससे आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अपने साथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिसे कम करने के लिए आपको शांत व संयम में रहना होगा। अपने साथी के गुणों पर ध्यान दें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर की खोज में आपका उत्साह चरम पर है। पिछले दिनों इस काम में आपको सफलता नहीं मिली, पर आज आपके होने वाले पार्टनर के पारिवारिक सदस्य आपके लिए तैयार बैठे हैं। आज आप इस तरफ पूरा ध्यान दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों और नजदीक आ सकें। आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें व एक दूसरे को समझें, जिससे कि आपस में प्रेम बढ़े।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपके रोमांस की जिंदगी में आज खुशी के कुछ पल आ सकते हैं। आप उससे ऐसे हालात में मिल सकते हैं, जैसे अपने सोचा भी ना हो। वह मिलने वाला पार्टनर दोस्त का दोस्त या आपका पूर्व परिचित हो सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके जीवन साथी के बीच में किसी अन्य के आने के खतरे से सचेत रहें। इस बारे में अपने जीवन साथी से खुलकर बात करें, क्योंकि वह अन्य व्यक्ति दिल से आपका भला नहीं चाहता।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगों को आज आशा की किरण नजर आएगी। पार्टनर का निर्धारण होने में टाइम लग सकता है, पर आज दो अकेलों के बीच मुलाकात व परिचय बढ़ने की पूरी संभावना है। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें