फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 30 May 2022 12:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज मन की मुराद पूरी होने का दिन परिवार के साथ सैर सपाटे का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी प्रतिभा के कारण प्रेमी आपसे खुश रहेगा। युवक-युवतियों के लिए दिन आकर्षण लेकर आएगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):लव पार्टनर से उपहार मिल सकता है। लव पार्टनर का साथ आपके लिए लाभदायक हो सकता है।  जीवनसाथी के पिता के साथ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेमी के साथ विवाह के योग बन रहे हैं।  

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव बर्ड्स के लिए रोमांस भरा दिन रहेगा। लव जीवन में कुछ कर दिखाने का मन करेगा। घरवालों से प्रेमी को मिला सकते है विवाह का जिक्र भी कर सकते है। आपका प्रेमी आपकी इस भावना को पसन्द कर सकता है। विवाहित दम्पत्ति सतर्क रहें अचानक खर्चा आ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमांस भरा दिन रहेगा। लव पार्टनर और रिलेशन मधुर होंगे। मैरिड रिलेशन में प्यार लाने के लिए आप को पहल करनी पड़ेगी। आपका प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है। विवाह योग बन रहा है। प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है।


 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव रिलेशन को लेकर  नवयुवकों के लिए दिन उत्तम  रहेगा। लव बर्डस को भी अपने प्रेम को लेकर सीरियस होने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे लव मैरिज में इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा आज पूरी होने की सम्भावना है। प्रेमी आपके मन की बात शायद न समझ पाएं। कुछ जातक अपने लव रिलेशन से बोर हो सकते हैं, जिस कारण प्रियतम रूठ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):रोमांस से दिल दिमाग भरा है। प्रेम में कॉंफिडेंट महसूस करेंगे वर्किंग, पार्टनर्स से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपना पार्टनर अगर ढूंढ रहे है तो वह कार्यस्थल पर मिल सकता है। लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। बच्चों का साथ समय बीतेगा ।
 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। शादी का योग बन रहा है, लेकिन घर में कलह के कारण देरी हो सकती है। अपनी मीठी वाणी प्रेमी का मन मोह ले, लव बर्डस के लिये तनाव का दिन, प्रेमी को गिफ्ट दे जिस से रिलेशन बेहतर हो सकता है अपने आपको संवारेंगे, सुन्दर लगने के लिए पार्लर जा सकते हैं। प्रियतम को रिझाने की पूरी कोशिश रहेगी।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपको लगेगा की लव रिलेशन में सब गलत हो रहा है आप जिससे प्यार करते हैं, उससे अच्छा ताल-मेल नहीं मिलेगा तनाव भरा  का दिन है। लव पार्टनर पर अधिक खर्चा कर सकते हैं। मैरिड कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा सदभावना बढ़ेगी, लेकिन कहीं न कहीं नौकरी को लेकर परेशानी रहेगी  नौकरी में आपका  जोश रंग लाएगा,तरक्की हो सकती है |  

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाये रखें, वक्री शनि  के कारण नोंक-झोंक रहेगी। अपने आपको किसी क्रिएटिव कार्य में बिजी रखें। सेहत  खराब हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।  

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): प्रेम के लिए अनुकूल दिन। दिमाग में रोमांस प्रेमी की छवि छाए रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण परेशानी हो सकती है। साथी कुछ नामुमकिन मांग कर सकता है। घर वालो का साथ मिलेगा। युवक-युवतियों को नया साथी मिल सकता है, लव रेलशन कायम हो सकता है माता से परेशानी झेलनी पड़ सकती है उतावलापन रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, अनैतिक लव रैलाशन से प्रेमी उदास हो सकता है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह करना चाहते है तो प्रोपॉज कर दें। अपनी बेचैनियों को किसी प्रकार भी रिश्ते में न आने दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। माता  की तबीयत खराब हो सकती है। फेंफडों की परेशानी से तंग आ सकते हैं।  सरकारी काम देरी से होंगे। सट्टे में अचानक लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आपके लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है । बिना बात के मन मुटाव होगा। आप भावनात्मक जल्दी हो जाते हैं, लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगें। पति-पत्नी में पुरानी लड़ाई  ख़त्म होगी । लव रिलेशन बेहतर होंगे।  जिन जातकों के विवाह या रिश्ता टूट चुका है, थोड़ी कोशिश करें दुबारा मिलन हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें