फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 29 Jul 2022 05:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है।
विज्ञापन

2 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन, जैसे कि फिल्म या नृत्य देखने जाएं, जिससे नीरसता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से बात करने का अवसर मिलेगा।



विज्ञापन

3 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा, जिससे ना सिर्फ आपको बल्कि घर के हर एक सदस्य को राहत मिलेगी। इसलिए घर में शान्ति बनाये रखें और विवादास्पद मुद्दों को लेकर बन्द कमरे के अन्दर बात करें। घर में बच्चों को किसी भी तरह के गुस्से या नाराजगी से दूर रखें।

4 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप घर में शांति व प्रेम की भावना को हर ओर व्याप्त पाएंगे। इससे आपके साथी व बच्चों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बनेंगे।
विज्ञापन

5 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। मन साथी के बारे में सोचकर डोलेगा। अपनी भावनाओं को कुछ नियंत्रित करें, किन्तु जीवन के प्रति जो उत्साह प्रेम लाया है, उसका आनंद भी उठाएं।
विज्ञापन

6 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। यदि हो सके तो इस बदलाव की खुशी अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं। जो भावनाएं बढ़ी हैं, उन्हें संभालकर रखें। अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।
विज्ञापन

7 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है। लेकिन, इस रिश्ते से वैसे आप ज्यादा अपेक्षा ना रखें, क्योंकि यह संबंध मानसिक रूप से ज्यादा गंभीर ना होगा। एक बात निश्चत है कि यह लम्बे समय के लिए यादगार दिन होगा।

8 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है।

9 of 12
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।

10 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज अपने साथी के साथ समय बिताएंगे व पिछले कुछ समय की बोरियत से छुटकारा पा लेंगे। यही अपने साथी के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने व बदले में प्रेम पाने का सही समय है।
 

11 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): तत्काल पैदा हुई गलतफहमियों एवं विवाद से आज आपको निराशा होगी। इन निराशा भरे विचारों को झटक दें, क्योंकि यह एक छोटे समय के लिए है। आपका कर्त्तव्य है कि शांतचित्त हों व विवादों में ना उलझें, क्योंकि विवाद से आप दोनों के बीच की निराशा एवं दूरियां ही बढ़ेंगी। आप अपने विचारों को अपने साथी के समक्ष रखें।
विज्ञापन

12 of 12
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें तथा खुलेपन से आपसी रिश्तों पर विचार करें। हो सके तो बाहर घूम आयें। उम्मीद है कि इससे आपकी सोच एवं रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज का दिन प्यार पाने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें