फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 02 Mar 2022 09:30 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने वर्तमान संबंधों को अगले स्तर तक आगे बढ़ाने के इच्छुक होंगे, लेकिन आपको अपने साथी से कुछ अनिच्छा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने साथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझते है और उसका पूरा सम्मान भी करते है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें। अपनी पसंदीदा गतिविधियों के उसे शामिल करें और प्रोत्साहित भी करें। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। इससे आपको भी फायदा होगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दोनों की समझदारी और सूझबूझ से आपके प्यार की गाडी बिना ब्रेक के दौड़ रही है। इसे ऐसे ही बनाए रखने के लिए कोई भी अवसर गवाएं बिना अपने जीवनसाथी को पैंपर करते रहें। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):किसी खास व्यक्ति के बारे में विचार आपके दिमाग में सबसे ऊपर हो सकते हैं और आप उनके करीब आने का प्रयास करेंगे। प्रकृति को अपना काम करने दें और सही समय की प्रतीक्षा करें।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यदि अविवाहित हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जिसे आप पसंद करते हैं। यह आपके प्रेम जीवन में संभावनाएं ला सकता है। प्रतिबद्ध लोगों को अपने साथी के साथ मुखर होने से बचना चाहिए। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  अगर आप नए प्यार की तलाश में हैं, तो आपको बहुत आगे नहीं देखना होगा। आपके आस-पास कोई पहले से ही आपसे घुलने-मिलने का इच्छुक है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने दैनिक जीवन में अनुशासित रहने की आवश्यकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी प्रेम से उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है जिसे आप लंबे समय से पसंद करते हैं। इस अवसर को हाथ से जाने न दें। रिश्ते में बंधे लोगों को अपने साथी की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): क्षमाशील बनें और अपने प्रियतम के साथ समझौता करें। कुछ सामान्य मित्रों को एक साथ मिलने के लिए आमंत्रित करें और खास पल का जश्न मनाएं। आराम और मजे करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें