फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 28 May 2022 02:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भरपूर है। आप अपने साथी के साथ थोड़े गंभीर रह सकते हैं। आप अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताना चाहेंगे और हो सकता है वे उसे नापसंद करे। एक खुशहाल रिश्ता बनाने के लिए आपको कुछ अन्य तरीके अपनाने पड़ सकते हैं।


विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):तनाव आज आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आज हो सकता है आपके प्रेमी का मूड आपके किसी बर्ताव से खराब हो जाय। एक दूसरे को समय दीजिये समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके और आपके साथी के बीच संबंध और समझ में सुधार होगा।  

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपको अपने  रिश्तों में आज एडजस्टमेंट करने पड़ेगी। अगर गर्लफ्रेंड के साथ आपकी अनबन हो गयी है, तो रिश्तों में प्रेम के लिए आप को नरमी से काम लेना पड़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज तो ख़ुशी भरा दिन है। फेसबुक के स्टेटस पर अपने साथी के साथ अपनी फोटो डाल सकते है, लाइक्स मिलेंगे। समय बेहतर है। आप अपने साथी के साथ फ़्लर्ट करेंगे। टूटे हुए विवाह और प्रेम संबंध आज सुधरेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):मन तो आज रोमांटिक हो रहा है, आप अपने जीवन साथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। युवक-युवतियों को सलाह है कि कोई अश्लील हरकत न करें। रिश्ता बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आपके लिए खुशी और रोमांस का दिन है। अपने पार्टनर या दोस्त को रात्रिभोज के लिए बाहर ले जाएं। इससे पारस्परिक समझ और प्यार मजबूत होगा। संतान से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने बुद्धि बल से लोगों पर ज्यादा अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे। सही फैसले ले पाएंगे। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। आज खर्चा बढ़ेगा। बच्चों का रिजल्ट आपको तनाव दे सकता है। अपने परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। रिश्तों में सुधार होगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपकी सहानुभूति पूर्ण प्रकृति आपके प्रेमी को आकर्षित करेगी। हल्का मजाक और हंसी का माहौल आप दोनों को करीब ला देगा। विवाह के इच्छुक युवक-युवती के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। बहन से अनबन हो सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपको धैर्य रखना होगा। प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे।  घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते है। सेहत का ध्यान रखे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी के साथ घूमने के लिए उत्तम दिन है। चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण आपको अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहिए। संगीत और डांस में मन लगेगा। यह आपके साथी को आपकी ओर आकर्षित करेगा। आप एक रोमांटिक दिन व्यतीत करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):गुस्सा आज ज्यादा आयेगा भाई से लड़ाई हो सकती है, परन्तु परिवार से धन योग बन रहा है। आज आप सही फैसले लेंगे, जिससे आपके मित्र और साथी आपसे  प्रभावित होंगे। आपकी सलाह से आपके मित्रों को भी लाभ होने का योग है। आज शाम अच्छी बीतेगी। सगाई का योग भी बन रहा है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज नए दोस्त से मिल सकते हैं। युवक-युवतियां अपने प्रेमी से खुल कर अपने मन की बात कह सकते है। लवर के साथ बात बन जायेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें