फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 28 September: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 28 Sep 2022 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जो जातक किसी के साथ प्रेम संबंध में उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। एक-दूसरे के साथ दिन रोमांटिक बीतेगा। वहीं जो लोग आज किसी को प्रपोच करना चाहते हैं उनके लिए दिन सही है। प्रेमी से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेम के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला होगा। साथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। ऐसे में एक दूसरे पर अपनी बातों का थोपने की कोशिश न करेँ।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम पहले की तुलना में बढ़िया रहेगा। परिवार संग कई घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन पूरी तरह से आपके लिए अच्छा रहेगा और आप प्रेमी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। दिन भर मस्ती के मूड में बने रहेगें। 

 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): 
आज प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे संग अच्छा समय बिताएंगे। दिनभर बाहर ही रहेंगे। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है इसलिए आप किसी की बातों में आकर बहके नहीं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  जो लोग कई दिनों से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वे आज अपनी साथी को परिवार वालों से मिला सकते हैं। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में सभी की सहमति बनेगी। आपके रिश्ते अब और भी प्रगाढ़ होंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है ऐसे में मिल बैठकर समस्या का हल खोंजे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज दिन शुभ रहेगा और बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं। आपको प्रेमी से किसी भी रूप में लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आज आप घर से दूर कहीं घूमने जा सकते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा कहा जा सकता है और आप अपने प्रेमी की बांहों में खुद को पा सकते हैं। आज अपने प्रेम की वास्तविकता को आप जानने का प्रयास कर सकते हैं कि आपका प्रेम कितना यथार्थवादी है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आपके प्रेमी के साथ नाराजगी बढ़ सकती है और उसे मनाने में कई दिन भी लग सकते हैं। आप सब्र रखें और परेशान ना रहें। प्रयास करने पर भी आपका प्रेमी से मिलन शायद ही हो पाए। आपको किसी कारणवश कहीं दूर जाना पड़ सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आप जो भी करें लेकिन प्रेमी से किसी बात को छिपाने का प्रयास ना करें। मन में उमंग तथा रोमांस छाया रहेगा और सारा दिन आपका रोमांटिक ही बना रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहने से आपका मन भी सभी कार्यों में रमेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज आपको सतर्क रहने की जररूत होगी। यदि आपके प्रेम संबंध आफिस में किसी से आपका अफेयर चल रहा है तब आपके लिए थोड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं उन्हें खासकर सतर्क रहना चाहिए।
 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी जिद आपके प्रेम संबंधों में कड़वाहट ला सकता है इसलिए प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कोई ऐसी बात ना कहें जिससे उसके मन को ठेस पहुंचे। दिन को खुशहाल बनाना आज आपके अपने हाथ में है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आपका मन बिना कारण चिड़चिड़ा सा हो सकता है और अपनी इस चिड़चिड़पने की वजह से आप प्रेमी के साथ खटपट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें