लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आजप्रेम संबंध कुछ रफ्तार पकड़ सकते हैं और प्रेमी को लेकर आपके विवाह की चर्चा भी घर में चल सकती है। जो व्यक्ति अपने नए संबंधों की शुरुआत करना चाहते हैं वह कर सकते हैं और मन की बात को समक्ष भी रख सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज किसी बात को मनवाने के लिए आपका प्रेमी आप पर दबाव बना सकता है। आपको उसकी जिद के सामने झुकना ही होगा और उसकी मांग को पूरा करना होगा। ऐसा करने से आपको आज बुरा नहीं लगेगा अपितु प्रसन्नता का अनुभव होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) : प्रेम संबंधों में आप दोनों के मध्य कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं लेकिन इन मतभेदों को लेकर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। कुछ समय का इंतजार करें जिससे कि संबंध फ़िर से पहले जैसे सामान्य हो जाएं। अभी कुछ समय आप दोनों का एक-दूसरे से बात ना करना ही सही होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप प्रेमी की ओर ध्यान देने की बजाय अपने मित्रों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। आपके प्रेमी जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव स्प्ष्ट देखा जा सकता है। आप सभी संबंधों में संतुलन बनाकर चलें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यदि आप खुद में सुधार नहीं कर पाते हैं तो आपको प्रेम संबंधों और मानसिक में परेशानियों का सामना करने के तैयार हो जाना चाहिए। आपने प्रेमी के सामने जो गलती की है उसे आप सुधार तो नहीं सकते हैं लेकिन आप क्षमा तो मांग ही सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप अपने प्रेम संबंधों को अभी तक सभी से छिपाकर ही रखना चाह्ते हैं क्योंकि आप नहीं चाहते कि कोई तीसरा आप दोनों के मध्य आए। इन गुप्त संबंधों को लेकर आपका प्रेमी थोडा नर्वस हो सकता है क्योंकि अभी तक वह जान नहीं पा रहा है कि इन संबंधों की मंजिल क्या है?
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन जीने वालों के लिए शानदार रहेगा।कार्यक्षेत्र पर किसी सहकर्मी के प्रति अचानक आप आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। आपको उसे निहारना सुखद लग सकता है लेकिन आप अभी जल्दबाजी में कोई ऐसी हरकत ना करें जिससे सामने वाले को शर्मिंदगी मह्सूस हो। आप पहले उसके मन की बात जानने का प्रयास करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): परिवार मे तकरार आपके हौसलों को कम कर सकती हैं लेकिन आप सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे। मतभेदों को अलग रखकर अपने प्यार का साथ दें। तनाव दूर करने के लिए साथी के बिताया समय लाभदायक होगा। अपने पार्टनर से अपनी धन और आर्थिक स्थित के बारे में भी सब कुछ शेयर करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। घरेलु मामले आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें। अपने रिश्ते के बारे में अपनी उग्र भावनाओं को दबाएं, शांत रहें, और आगे की योजना बनाएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): विवाह के लिए अच्छे संकेत मिलने वाला हैं। आज अपने गुरु या टीचर से अपनी परेशानी बताए क्योंकि सही मार्गदर्शन आपके जीवन में तरक्की लाएगा। संतान का ध्यान रखें सेहत खराब हो सकती है।