फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 27 May 2022 05:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकतें हैं। लव पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से तर्क करने से बचें। परिवार की परेशानियों को सुलझाने में आपका सारा दिन गुजर जाएगा। आपका कहीं घूमनें का कार्यक्रम रद्द हो सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज के दिन प्रेमी से मुलाकात होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हैं। आपकी कोशिश रहेगी की आप अपने पार्टनर के साथ आपके मजबूत हों। भाई-बहन से रिश्ते सुधरेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। आपकी कोशिश रहेगी कि आपके रिलेशन में विश्वास और प्रेम की बढ़ोत्तरी हो। रिलेशन की नींव न डगमगाए इसके लिए आपको संयम और समझदारी से काम लेना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। ब्लड प्रेशर आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कार्यवश अपको अपने प्रियजनों से दूर जाना पड़ सकता है। अगर आपका लव रिलेशन पहले टूट चुका है, तो जीवन में प्रेम की वापसी होने के योग नजर आ रहें हैं। मैसेज या फेसबुक पर लव पार्टनर से संपर्क करें। बॉस आपके कार्य से खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पार्टनर अपनी ओर आपका अटेंशन चाह रहा है, लेकिन कार्यवश आप उन्हें ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण नाराजगी और तकरार दोनो ही बढ़ सकती है। घर के क्लेश कम होने की आशंका है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):नवयुवक, युवतियों के लव रिलेशन में अचानक बदलाव आ सकता है। रिलेशन बेहतर होंगे। अचानक विवाह का रिश्ता तय हो सकता है, कुछ मित्र आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। प्रेम-संबंधों में तकरार होने का खतरा है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। गर्लफ्रेंड-ब्वॉय फ्रेंड प्रेम के बेहतरीन क्षण एक साथ बिताएंगे। प्रेम में आपकी ओर से किए गए वादों को पूरा करने की कोशिश करें। आपकी लव लाइफ में मधुरता रहेगी। पिता-पुत्र में कुछ अनबन हो सकता है। रिश्तों में संयम रखें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य की प्लानिंग के लिए निवेश कर सकते हैं। छुट्टियों में घूमने का अवसर मिलेगा, जो आपको रोमांचित कर देगा।
 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): क्रोध आपके रिश्तों में तकरार लाकर उसे ख़राब कर सकता है। अहंकार के कारण हो सकता है कि आपका ब्रेकअप कर लें। मन विचलित रहेगा। अपनी सूझबूझ द्वारा लव लाइफ में रोमांस को वापस लाने का प्रयास करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): दिन आपके फेवर में है। अगर आपकी दोस्ती किसी कारणवश टूट गई थी स्ट्रेस मत ले, जीवन में रोमांस वापस आ जाएगा। अपने मन की बात अपने लव पार्टनर को बताए। वह आपकी मुश्किलों को समझेगा। पत्नी के सपोर्ट से घर में खुशियां वापस आ सकती हैं। आपके घर में आपकी सगाई की बात चल सकती है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन कोई मित्र आगे बढ़कर आपके जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों में आपको सपोर्ट कर सकता है। एक-दूसरे की रिस्पेक्ट रिलेशन को परफेक्ट बना देगी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आज झगड़ा हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):प्रेमी के साथ कहा-सुनी हो सकती है। विदेश जाने का योग बनता नजर आ रहा है। आपका जीवनसाथी आज परेशान रह सकता है, आप उसकी हिम्मत बनने का प्रयास करें। आपका सहारा और सलाह उनकी परेशानियों को कम कर सकता है। प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें