फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 27 Mar 2022 07:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज मेष राशि के जातकों के लिए गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी रोमांस से भरपूर रहेगा और अपने मनोबल के कारण सब कामों को समय रहते पूर्ण कर पाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने में आज दोनों कोशिश करेंगे और स्थितियां अच्छी होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को एक दूसरे पर थोड़ा गुस्सा आ सकता है। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा चलेगा। काम के सिलसिले में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे। अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार की उन्नति होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलकर खुशनुमा बनेगा। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। संतान यदि किसी नौकरी में कार्यरत है, तो उनको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में थोड़ी नीरसता हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेमी संग आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको बाहरी खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पेट दर्द, अपच, आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज बढ़िया चलेगा। सायंकाल के समय आपकी धार्मिक आयोजनों के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर आपके परिजन भी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपके किसी परिजन की ओर से आपको कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं के लिए उनके गुरुजनों से भी सलाह मशवरा करना होगा, तभी आप उनका समाधान खोज सकेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। जीवन साथी से आज आपको सहयोग व सानिध्य में भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके लिए आपका कोई परिजन समय पर मदद दे सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास और गहरा होगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए दिनमान थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा आप आज मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा बिजी रहने वाले हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनको आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों को आज ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे क्योंकि उनका प्रिय उनसे नाराजगी जाहिर कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें