लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर किसी गुप्त रिश्ते में हैं तो अब वक्त है इसके बारे में सबको बताने का, क्योंकि ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को एक नए लेवल पर ले जायेगा। अपमान या दुःख से बचने के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। अपने प्रियजन पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा। जीवन को रंगीन बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को समय समय पर यह भरोसा दिलाना न भूलें की आप उनसे प्यार करते है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए दोस्तों से मिलवाएगा और हो सकता है कि जीवन में किसी खास का आगमन हो जाए। दिमाग में आ रहे रोमांटिक विचारों की वजह से आप उत्तेजित महसूस करेंगे। हर बार आपकी मनोकामना पूरी हो ऐसा ज़रूरी नहीं है लेकिन योजना के साथ प्रयास किए जाएं तो सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सबसे पहले यह पता करने की ज़रूरत है की आपका प्रेमी क्या चाहता है। महीने के यह कुछ दिन आपको नयी दुनिया में ले जायेंगे जहाँ आपको आपके सबसे खास व्यक्ति का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। रोमांस भी आज चरम सीमा पर होगा। आज आप स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने क्रश को प्रभावित करने पर है जिसके लिए आप अपने बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आपका सोलमेट आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं इसलिए उसे नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): इतने दिन व्यस्त रहने के बाद अब आप शांति चाहते हैं। यह अवधि आप दोनों को और भी नजदीक ले आएँगी क्योंकि शांति प्यार की ही भाषा हैं। आपका साथी समय और निकटता की मांग कर सकता है क्योंकि आप उसे वक्त नहीं दे पा रहे हैं। कुछ नए रिश्ते बनने और पुराने रिश्तोंकी दोबारा शुरुआत होने की संभावना है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे। आप खुद को अपने परिवार के करीब पाएंगे। प्रेम का इजहार करने में पीछे न रहें। रोमांस भी तभी आनंददायक हो सकता है जब आप अपने साथी को बता पाएं कि आप वास्तव में इसे पसंद करते हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने प्रियजन के लिए भी निकालें।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपने माता-पिता के नजदीक महसूस करेंगे, इसके साथ ही प्रेम के रिश्तों में अंतरंगता में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपने पार्टनर से एक सरप्राइज मिल सकता है। अपनी लव लाइफ के प्रति आश्वस्त रहें क्योंकि आप दोनों को एक दूसरे पर पूरा विश्वास है और यही विश्वास आपके जीवन को खुशनुमा बनाएगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें। जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, ऐसे में आप भी उन्हें स्वयं को महसूस करने की अनुमति दें।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज कंजूस न बनें और अपने प्रेमी/प्रेमिका को कोई उपहार ज़रूर दें और साथ ही अपने रोमांटिक भावनाओं को भी व्यक्त करें। इससे आपका रिश्ता मीठा और स्पाइसी हो जायेगा, जिसका होना बेहद ज़रूरी है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। प्रियतम को चॉकलेट और अपने प्यार की गर्मजोशी का उपहार दें और अपने प्रेम भरे जीवन का आनंद लें।