फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 25 Jun 2022 03:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन पहले की अपेक्षा कुछ पक्ष में कहा जा सकता है। आज प्रेमी से सुलह होने की संभावना बन रही है और आप प्रेमी को मनाने के चक्कर में अपनी जेब भी ढीली कर सकते हैं। रुठने मनाने के इस खेल में आप दोनों की नजदीकियां भी बढ सकती है और आज शारीरिक संबंध भी स्थापित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। प्रेम संबंधों में आपको आज प्रतिस्पर्धा का आभास हो सकता है अर्थात आपके प्रेमी द्वारा अपने संबंधों की तुलना किसी अन्य प्रेमी जोडे से की जा सकती है। आपको जोश में आकर होश नहीं खोना है और जितना आपकी हैसियत है उसी दायरे में रहना है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज आप प्रेमी से लंबी बातचीत के मूड में बने रह सकते हैं लेकिन पहले प्रेमी का मूड देखें कैसा है। खराब मूड में बातचीत करने पर आपका मूड भी खराब होगा । जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और आप अनुकूल अवसर देखकर अपनी बात कह सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):अपने प्रेम संबंधों को लेकर आज मन विचलित रह सकता है क्योंकि आपकी माताजी को इन संबंधों की भनक लग सकती है और आपका ही कोई अपना उनको इस बारे में बता सकता है। आपको अपनी माताजी को भरोसा दिलाना चाहिए कि जैसा वह सोच रही हैं वैसा कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप कुछ समय तक अपने प्रेम संबंधों से दूर रहना चाहेगें और इसके लिए आप प्रेमी से बातचीत भी नहीं करेगें क्योंकि आप कुछ समय केवल अपने लिए ही बिताना चाहते हैं और भीडभाड से दूर कहीं अकेले समय गुजारना चाहेगें। आप शहर के आसपास किसी प्राकृतिक जगह पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप चाहते हुए भी अपना समय प्रेमी के साथ नहीं बिता पाएंगे। आज घर के कामकाज में आप बेहद मशरुफ़ रह सकते हैं। आप प्रेमी को समझाने का प्रयास करें कि घर के प्रति भी आपकी जिम्मेदारियां हैं जिन्हें निभाना आपका कर्त्तव्य बनता हैं। प्रेमी को नाराजगी का मौका ना दें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है लेकिन यह जरुरी नहीं कि प्रेम संबंधों के कारण आपका दिन खराब हो। किन्हीं अन्य कारणों से आपको मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है जिसके कारण प्रेमी से बातचीत में भी आपका मन नहीं लगेगा ।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज आप घर में रहें या बाहर रहें आपकी जेब ढीली होने की संभावना बन रही है। आप प्रेमी को प्रभावित करने के चक्कर में अपना दिवाला ना निकाल लें। आने वाले समय का भी ध्यान रखें। संतुलन बनाकर चलें। आप बाहर भी जाते हैं तब अपना क्रेडिट कार्ड घर पर ही भूलकर जाएं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): यदि आप आज डेट पर जाना चाहते हैं या आप किसी के साथ मिलना चाहते हैं तब आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध हो सकता हैं। आज आपकी शाम आपकी कल्पना से भी परे सुहावनी बन सकती है। आपको केवल अपने साथी की प्रशंसा में कुछ शब्दों का उपयोग करना होगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अन्य दिनों की अपेक्षा आज आप प्रेमी की तरफ़ कुछ ज्यादा ही ध्यान देगें इससे आपका प्रेमी भी खुशी से फ़ूला नहीं समाएगा । जो छवि आपकी अभी तक बनी हुई थी उसमें आज कुछ बदलाव आने की संभावना है। यह सब आपके बदले रुप के कारण ही हो पाएगा। आप अब इसी तरह से बने रहिए और अपने प्रेमी जीवन का मजा लीजिए।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज आपको अपने प्रेमी की कुछ छुपी हुई बातें पता चल सकती हैं। इन छिपे गुणो को देखकर आप चकित रह सकते हैं और प्रेमी के गुणों की सराहना किए नहीं रह पाएंगे। आज आपके सामने सभी अच्छी बातें घटित होने की संभावना बनेगी जिस से आपके प्रेम संबंध ओर गहरे होगें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज की ग्रह स्थिति आपके प्रेमी जीवन में एक बडा परिवर्तन ला सकती है। प्रेमी की नाराजगी आपको एक नाजुक मोड पर ला खडा कर सकती है। आप जितना इस स्थिति से अभी तक बचते आ रहे थे वह ठीक है लेकिन अब इससे बचना आपके लिए कठिन होगा । आप अपनी कमियों को दूर करेगें तभी प्रेम संबंध चल पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें