फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 24 May 2022 01:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। अपने जीवनसाथी के दिल की बात सुनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज थोड़ा सा तनाव देखने को मिलेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और आपके व्यापार में भी जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। भाई बहनों से दिक्कतें कम होंगी।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने का मौका मिलेगा।  प्रेम जीवन जीने वालों को आज  कुछ अच्छे अनुभव होंगे और आपके प्रिय से आपकी नजदीकी बढ़ेगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। अपने किसी पुराने दोस्त से बातचीत करके खुश होंगे। जीवन में नयापन आएगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य का साथ मिलेगा तथा आपके कार्यों में अड़चनें खत्म होंगी।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। रिश्ते में रोमांस तो रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे और अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत खूबसूरती से जिएंगे और अपने प्रिय को शादी के लिए मना सकते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज फिर रोमांटिक मूड में होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव जरूर हो सकता है, लेकिन फिर भी आपका रिश्ते में प्यार रहेगा
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज  दिन मान अच्छा है। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा और एक दूसरे से प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें