फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 24 September: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 24 Sep 2022 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। ना केवल शारीरिक अपितु मानसिक स्तर से भी एक अच्छा समय साथ-साथ बीतेगा। जीवन की खुशियों के लिए इस रिश्ते को बनाये रखें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाने में कठिनाई होगी, क्योंकि कोई उन्हे प्यार भरे संदेश भेज रहा है। इस समय पढ़ाई सबसे जरूरी है व किसी कीमत पर अपना ध्यान ना बंटने दें। परीक्षा के बाद ही संदेशों पर ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): बच्चों एवं माता-पिता की उपस्थिति के बावजूद भी आज आप कुछ खास नयापन पायेंगे। अपने रिश्तों में यह आपके रिश्तों की गरमाहट का अच्छा सूचक है, इसे प्रकट करने से ना हिचकिचाएं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप के संबंधों में पिछले कुछ समय से कोहरा छा गया है। आप व आपका साथी मानसिक तौर पर साथ नहीं हैं। आज आपको अपने प्रयासों द्वारा संबंध सुधारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने संबंध को गहरा करने के लिए आप दोनों का प्रयास रंग लाएगा व आज आप अपने साथी के साथ अधिक आनंददायक समय बिताएंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज किसी काल्पनिक साथी के बारे में सोचने के स्थान पर अपने वर्तमान संबंध पर ध्यान दें। तुलना करने से आपके संबंध में कडुवाहट आ सकती है। हम सभी में कुछ न कुछ कमियां हैं व हम सभी किसी प्यार करने वाले साथी की चाहत रखते हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): पिछले दिनों आपकी जिंदगी नए पार्टनर की संभावनाओं और गुप-चुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। इन दिनों को देख आप भी यह सोचेंगे कि प्यार की दुनिया में कब क्या हो, कुछ नहीं बताया जा सकता।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यूं तो आप इस मोर्चे पर नाकाम रहे हैं, पर आज अन्ततः आपको अनुकूल पार्टनर मिल ही जाएगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने साथी से प्रेम से भरपूर वह उपहार प्राप्त होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी और जिसके द्वारा आपका साथी आपको अपनी दिल की गहराइयों से छू लेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आप अपने साथी के प्यार एवं संबंध की गहराइयों को दिल से अनुभव करें और वैसा ही उसको अनुभव करायें। यदि आप अपने रिश्तों को दिल से मजबूत करने की कोशिश करेंगे तो वैसा ही प्रतिकार अपने साथी से प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें