फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 24 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 24 Oct 2022 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Diwali Gambling: दिवाली की रात कैसे शुरू हुई जुआ खेलने की परंपरा? जानिए किस तरह का जुआ खेलना होता है शुभ
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों को हटा देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। साथ ही आप जिंदगी का सही मायने में आंकलन कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। अपने प्यार और जज्बातों को उभरने दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अकेले लोगों को एक दूसरे से मिलने और मस्ती भरा समय बिताने का पूरा योग है। इस दिन को कहीं बाहर घूम-फिर कर यादगार बनाएं। भले ही यह रिश्ता जीवनभर का ना बन सके, पर नए दोस्त बनाने का अवसर खोने से क्या फायदा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज का दिन आपके प्यार के लिए भाग्यशाली है। आप किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे और आपको अपनी जिंदगी में प्रेम का फूल खिलता नजर आएगा। आप इरादा ठीक रखें, रिश्ते बनाने की दिशा में अग्रसर हों। आप इस नए रिश्ते को एक खास रूप दे सकते हैं।
 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोचेंगे। हो सकता है, आप अकेले हों और किसी साथी के प्रति प्रेम की भावना विकसित हो रही हो अथवा आप किसी से मिल रहे हैं और शादी के विषय में सोच रहे हैं। दोनों ही सूरतों में संबंध को अगले स्तर पर ले जाना आपका मुख्य लक्ष्य होगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आप अभी तक अकेले ही हैं तब आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। यह "खास" व्यक्ति आपकी मित्र मंडली में से भी हो सकता है और आपके मित्र का मित्र भी हो सकता है। किसी समारोह अथवा पार्टी में आपकी उससे बातचीत होने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें और पुराने स्रोतों से पता लगाएं, जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें