लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विचारों के साथ साथ रूप में परिवर्तन भी ज़रूरी है। प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्यार या विवाह के बंधनों में बंधने की भी पूरी संभावना है। अपने पार्टनर के साथ कुछ आरामदेह समय बिताना आपको दुनिया का हर गम भुला देगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):चाहत में विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ साथ रचनात्मकता का होना बेहद ज़रूरी है इससे आप अपने रोमांस को जीवित और फ्रेश रख सकते हैं। रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावकु और संवेदनशील महसूस कर सकते है। एक छोटी यात्रा आपको अपने चाहने वालों के और भी करीब लाएगी।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने रोमांटिक रिश्ते और भी नमकीन बनाने के लिए अपने साथी को पैंपर करें। इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि कभी कभी आपकी मौजूदगी और व्यक्तिगत स्पर्श ही काफी है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज अपने पार्टनर के प्रेम की खुशबु आपको मदहोश बनाये रखेगी। आज आपको अपने प्यार की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इसमें अच्छी बात यह है कि आपको सहायक और प्रोत्साहित करने वाला साथी मिला है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर के दूर होने पर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं किन्तु संचार के साधनों या पत्र के ज़रिये उनसे सम्पर्क में रहेंगे। इस समय संगीत, नृत्य, फोटोग्राफी या प्रदर्शन कला आपको आकर्षित कर रहे हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं लेकिन इसका प्रभाव अपनी लवलाइफ पर न पड़ने दें। पैसा बढ़ने के साथ अपेक्षाएं भी बढ़ने लगती हैं, ऎसे में मोटी तनख्वाह भी कम लगने लगती हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): अब आप अपने अंदर की ताकत और प्यार को पहचान चुके हैं जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। अपने पार्टनर को जैसे भी हो खुश रखें इससे आप भी सुखद महसूस करेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रोमांस और मुहब्बत भी आज आप पर मेहरबान है क्योंकि खाली वक्त के लिए आपने कुछ खास कार्यक्रम बनाएं हैं। रोमांस का मतलब केवल अपने पार्टनर को हर संभव ख़ुशी देना भी है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सोलमेट के आकर्षण से भी आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है। अचानक आई घरेलू मुसीबतें से आपको कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):प्रेम संबंध में कोई समस्या है तो साथ में बैठ कर बातचीत करें। वार्तालाप से हर समस्या हल हो सकती है। अपनी मुहब्बत के साथ टूर का भी योग है इसलिए आज से अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और जीवन के खास पलों को एक साथ जिएं।