लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिछले कुछ समय से प्रेम संबंधों में कईं रुकावटें आई हैं, किन्तु अब सकारात्मक विकास होने की पूरी संभावना है। आज अपना संयम बनाए रखें व अपने जीवन में महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिल की गहराइयों से अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों के संबंध प्रगाढ़ हो सकें। आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें व एक–दूसरे को समझें, जिससे कि आपस में प्रेम बढ़े।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेम संबंध की सही दशा जानने का समय आ गया है। आपका साथी आपसे खुश ना होने के कारण आप पर से अपना ध्यान हटा रहा है। इस विषय में तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। पहली मुलाकात में ज्यादा जज्बाती होने के बजाय लम्बे रिश्ते की नींव डालने में विश्वास रखें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आप आनंद प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जा कर आपके जीवन में नई भावनाएं भर देगा। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि आप सिंगल हैं तो आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑन लाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दंपतियों को घर में सुखद जीवन बिताने का अवसर प्राप्त होगा। साथी से उपहार मिलने की सम्भावना है। आप भी साथी को उपहार देकर आश्चर्य चकित कर सकते हैं। बातचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने संबंध में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। यह आपके संबंध में नया उत्साह व स्फूर्ति भर देगा। अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्रेम है, उसे दिखाने के नए व अलग तरीके से लाभ होगा।