लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन... Mangal Margi: साल 2023 में मंगल होंगे वृष राशि में मार्गी, इन राशियों को मिल सकती है हर कार्य में सफलता
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी काफी दिनों की मेहनत का असर आज नजर आयेगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत है और यही क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींच लायेगी। बच्चों और पिता में आपसी मतभेद हो सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दिल में आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नये संबंध बनने का योग है। पुराने रिलेशनशिप में आप अपने साथी या पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे, जिससे मन थोड़ा दुखी रहेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैट करेंगे तो सारी गलतफहमियां दूर हो जायेंगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्तों को लेकर स्ट्रेस में आ सकते हैं आप। लेकिन लव रिलेशनशिव के लिए दिन आज लकी है। आज आप अपने प्रेमी को इम्प्रेस करेंगे और प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है। हो सकता है कि आपका विवाह का रिश्ता विदेश से ही आ जाए।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): ऊंची शिक्षा तकनीकी विद्या प्राप्त किये जातकों के लिये दिन उम्मीदों से भरा है। आफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपका नये मित्र या जीवनसाथी की तलाश है वह साथी आपको अपने कार्यस्थल में मिलेगा। पति पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप लम्बे समय से अपना जीवनसाथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाईफ सामान्य रहेगी। ऑफिस के सहयोगी के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): बच्चों से आज खुशी मिलेगी। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगे। प्रगति और लाभ का दिन पूंजी निवेश कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर या मसल पेन आपका दिन खराब कर सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी रिलेशनशिप को सेलीब्रेट करने का दिन आज मन में रोमांच है ऊर्जा है। नये रिश्ते बनेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिये समय अनुकूल नहीं हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): परिवार में कलह हो सकता है, आपको संयम रखनें की आवश्कता हैं। आज के दिन आप दोखे के शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी पर विश्वास रखने जरूरत हैं। आज के दिन बहन भाई से मन मुटाव हो सकता है। लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगें। आज का दिन प्रेमी प्रेमिका के लिये रोमांटिक रहेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): माता के साथ कहा सुनी हो सकती है, जिसका असर आपकी शादीशुदा जिन्दगी पर भी पड़ सकती है। मन में विस्मय रहेगा। अपने पर विश्वास रखें, क्योंकि आज जरूरत है मनोबल की। आज का दिन प्यार के लिए सामान्य रहेगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जिन जातकों को काम काजी पत्नी चाहिये उनकी मनोकामना पूरी होगी। लाटरी, सट्टे, शेयर में आज निवेश कर सकते हैं फायदा होगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपने गुस्से पर आज नियंत्रण रखें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेमी से बात करने के मूड में रहेगें लेकिन जैसे ही आप बातचीत शुरु करते हैं, हो सकता है कि आपका प्रेमी कुछ पुराने मुद्दे आपके सामने रख दें और आपसे बहस करें। इससे आपका मन उचाट हो सकता है और आप आगे बात बढाने की बजाय चुप रहना ज्यादा पसंद करेगें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दिन रोमांटिक रहेगा। प्रेम में रोमांस की अनुभूति आपके प्रेम सम्बन्धों में नवीनता लाएगी। सोशल मीडिया में आज आप एक्टिव रहेंगे। सरकारी नौकरी में परेशानी आ सकती है। विदेश योग बन रहा है। अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं।