लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पिछले कई दिनों से शादीशुदा जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। संतान का सुख मिलेगा। आपको संतुष्टि होगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान उम्मीद से ज्यादा अनुकूल है। अपने प्रिय के साथ अपना भविष्य देखेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है , जिस कारण से मन दुखी रहेगा।प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज दिन बहुत शानदार रहेगा। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दांपत्य जीवन के रिश्तों में आज कुछ कमियां रहेंगी क्योंकि आपसी समझ की कमी से दिक्कतें बढ़ेंगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको अच्छे पल बिताने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज अपने प्रिय के लिए कोई बेहद खूबसूरत गिफ्ट लेकर आएंगे। साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन जीने वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन जीने वाले दोनों साथी के मन में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लेकिन शादीशुदा जातकों को आज जीवनसाथी से संतोष मिलेगा और दोनों पारिवारिक गतिविधियों में मिलकर हिस्सा लेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा है, उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। प्यार संबंधी मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को साथी का साथ मिलेगा। लंबे समय बाद एक दूसरे संग कई बाहर समय व्यातीत करेंगे। जिस कारण से प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे।