लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप आराम या मनोरंजन के मूड में हैं जहां रोमांस आपकी प्राथमिकता है। कार्य या निजी मामलों में कूटनीति आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। ध्यान रखें कि सच्चे प्रेम में साथी एक दूसरे को बदलते नहीं हैं बल्कि जैसे हैं वैसे ही अपनाते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अधिक काम की वजह से आज आप परेशान हो सकते है लेकिन इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):इस समय आपका मन और दिल केवल अपने निवास स्थान पर केंद्रित है। घर को मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। अपने पति/पत्नी से विचार विमर्श कर के आगे की योजनाएं बनाएं। आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है। अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा की भी संभावना है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्यार में सफलता और असफलता दोनों का संयोग है बस आपके नजरिये पर निर्भर करता है। अपनी जीवनशैली को बदलिए इससे रोमांटिक रिश्ते पर एक सकारात्मक प्रभाव पैदा हो सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर को खुश रखें, ताकि आपके इश्क़ की बगिया और भी महके। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें और एक दूसरे पर भरोसा करें ताकि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन आपका बंधन अटूट रहे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए समय बिलकुल उचित है। अपने सोलमेट के प्रति आज आप अधिक आकर्षित महसूस करेंगे लेकिन अपनी भावनाओं का ख़याल रखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): भाई बहन या पार्टनर आपसे अधिक समय की मांग कर सकते हैं। रोमांस और दोस्ती आपके जीवन में कई रंग ले कर आये है, इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए लोगों से बात करें और अपने विचारों को बांटे। लोगों से मिलजुल कर त्योहारों का मज़ा लें बस अपने प्यार को नजरअंदाज न करें। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए उन्हें अपनी चाहत का अहसास कराएं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपमें से कुछ अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए अपने रूप, रंग व व्यक्तित्व में भी बदलाव कर सकते हैं। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है।