फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 21 August 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 21 Aug 2022 07:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। जागरूक रहें और मेहनत करते रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आज किसी खास से संपर्क करना न भूलें, बात बनने की पूरी संभावना है। अपनी लव लाइफ में उत्तेजना लाने के लिए अपने पार्टनर को यह बार बार बताते रहे कि आप उनसे कितना प्यार करते है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रिश्ते में ज़रूरत पड़े तो डिप्लोमेट होना ज़रूरी है क्योंकि इससे रिश्ते न केवल जुड़ते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। दिल के अचानक टूटने से आप निराश होंगे लेकिन आपके आकर्षण से कोई खास आपसे प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका जोड़ीदार आपसे आर्थिक के साथ साथ भावुक सुरक्षा भी चाहेगा। अपने वादों को पूरा करने का समय आ गया है। रिश्तों में किया गया थोड़ा थोड़ा निवेश भविष्य में भरपूर लाभ देता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांटिक सम्बन्ध को नमकीन बनाने के लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि कभी कभी आपकी मौजूदगी और एक स्पर्श ही काफी होता है। नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमेंटिक मोड़ ले लें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी साहस भरी यात्रा पर जाने से आप किसी खास के साथ सुनहरे पल बिता सकते हैं। अगर आपका पार्टनर दूर है तब भी पत्र, फ़ोन या अन्य संचार के साधनों के प्रयोग से उसे अपनी चाहत का अहसास दिलाते रहें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप खुद के लिए कुछ स्पेशल करेंगे जैसे अपने शौक को पूरा करना या अपने किसी खास से मुलाकात। भावनात्मक उतार-चढाव आज आपके कार्ड में है। कोई समस्या है तो प्रियतम से सम्पर्क करें क्योंकि प्यार हर जख्म को भर देगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): जीवन की जिम्मेदारियों में अपने प्यार का ध्यान रखना न भूलें। आज सब कुछ आपके मुताबिक हो रहा है और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। आप किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनेंगे और लोगों से घुलने मिलेंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। आपका सोलमेट पूरी तरह से समर्पित है और उसकी यही भावना आपको बेहद पसंद है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): व्यस्तता के कारण आप अपने पार्टनर से दूर हो सकते है लेकिन दिनभर के कामों के बाद तारों की छाँव में साथ में डिनर करने से आप दोनों को अच्छा महसूस होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यह वक्त रोमांस से भरपूर है और आप जीवन के इस सुखद चरण का पूरा मज़ा ले रहे हैं। अपने सोलमेट के साथ बीतने वाले इन पलों को सजों का रखें ताकि आपका बंधन और भी मजबूत बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें