फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 20 September: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 20 Sep 2022 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज पुराने मतभेद दूर होंगे। आपका पार्टनर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताजा बनाए रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप प्रेम जीवन में नई उमंग के साथ पूरा दिन बिताएंगे। साथी एक दूसरे का भरपूर साथ देंगे। वैवाहिक जीवन जीने वाले लोग आज कुछ परेशानी के साथ दिन की शुरुआत करेंगे, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। आज का दिन आपके जीवन में नई ताजगी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतजार की जरूरत है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज के दिन जो लोग किसी के साथ रिलेशनशिप में है उनके लिए दिन मिला जुला बीतेगा। आपके जीवन में एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है जिससे आपकी लव लाइफ और भी रहस्यमय और रोमांचक हो जाएगी। याद रखें, आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है। पार्टनर संग आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इसका आनंद उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज प्रेम जीवन जीने वाले जोडों का दिन रोमांटिक रहेगा। दिन का ज्यादा समय एक दूसरे संग व्यतीत करेंगे। आपके लिए भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मजा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):   आज आप अपने पार्टनर संग अच्छा समय गुजारेंगे। यह समय अपने पार्टनर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। वहीं जो जातक दाम्पत्य जीवन में है वह अपने साथी के संग कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं क्योंकि आपका प्रेमी आपसे बदला लेने की भावना मन में पाल सकता है। अगर किसी से प्यार है तो अभी पूरा साहस बटोरकर अपनी चाहत का इजहार करें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है लेकिन आपकी छोटी सी गलती अभी आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है। सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें क्योंकि आप दोनों का साथ शानदार है। आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।  रोमांटिक पलों का आनंद लें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें। आपका प्रियजन और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है। नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे।  दोनों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि अगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं, जो भी करने ज रहे हों उस पर भली भाँति विचार भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें