फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 20 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 20 Oct 2022 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Diwali Gambling: दिवाली की रात कैसे शुरू हुई जुआ खेलने की परंपरा? जानिए किस तरह का जुआ खेलना होता है शुभ
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ। लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और आनंदित होने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है। आज का समय आप दोनों के लिए रोमांचक है। साथी के साथ विवाद होने की संभावना भी है जो बजट से जुड़ा होगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे। क़ानूनी समझौतों या टाईअप की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है। आज आप घर में कुछ रहत के पल बिताने पर फ्रेश और प्रिय महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका रोमांटिक जीवन शांतिपूर्ण है और इसमें मौजूद अत्यधिक भावनात्मक लगाव आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। ध्यान रहे कि प्यार को मजबूत करने के लिए जो वादे करों, उन्हें पूरा ज़रूर करें अन्यथा जिंदगी नीरस हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):ग्रहों के अनुसार आज आप अपने पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ मेलजोल बढ़ा सकते है। आज आप अपने चाहने वाले के साथ हर एक क्षण का आनंद लेंगे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने जीवनसाथी की प्रशंसा करें, उसे ऐसे स्वप्नलोक में ले जाएँ जिसकी कल्पना वो हमेशा से करता रहा है। अपने रिश्ते में यादों के कुछ और मधुर पल जोड़ें। इसके बाद आप दोनों कभी भी अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। उसके लिए कुछ स्पेशल करें जिससे वो आपके जीवन में अपने महत्व को जाने। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा। प्यार के इजहार के लिए दूसरे की पहल का इंतज़ार न करें, बल्कि स्वयं अपनी चाहत को व्यक्त करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिंदगी आज सुहावनी रहेगी। इसके लिए आप शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन भी कर सकते है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और अतीत की गलतियों को भुला कर आगे बढ़ें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):अपने साथी को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता तभी फलता फूलता है जब इसमें विश्वास हो। घरेलू शांति आपके मन को सुकून प्रदान करेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और एक नयी शुरुआत करें। इससे आपकी चाहत को एक नया मोड़ मिलेगा और आपका संबंध प्रगाढ़ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें