फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 20 Jun 2022 12:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की सगंति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर अपने पसंदीदा व्यंजन खाकर आपसी प्रेम को बढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपके प्रेम प्रसंगों में मुश्किल आ सकती है। क्योंकि, आपका साथी कुछ समय के लिए शहर से बाहर जा सकता है। मगर चिंतित ना हों दूरी आपके संबंध को अधिक मजबूत बनाएगी व आप समझेंगे कि आप एक दूसरे को कितना चाहते हैं। आप साथी की कमी महसूस करेंगे व फिर मिलने पर आपके संबंध में नई उत्तेजना व नई प्रेम भरी शुरुआत होगी।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्यायें घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आपकी जिन्दगी में रोमांस आने के लक्षण हैं, इसलिए इस समय को व्यर्थ ना गवाएं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाए। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें, आपने भी कईं दफा वह गलती की है। पार्टनर के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण बात है कि वह आपको प्यार करता है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आप दूसरे सारे कामों को छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना चाहेंगे। डेली-रूटिन से हटकर आप फिल्म देखने या दूर घूमने जा सकते हैं। खासकर आज की शाम आप दोनों के लिए सुहानी है। प्यार को जितना हो सके, बढ़ाएं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप प्यार को महसूस करेंगे। आपके अंदर शक्ति व उत्तेजना का संचार होगा। मन साथी के बारे में सोचकर डोलेगा। अपनी भावनाओं को कुछ नियंत्रित करें, किन्तु जीवन के प्रति जो उत्साह प्रेम लाया है, उसका आनंद भी उठाएं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। आप पारिवारिक व्यक्तियों या दोस्तों के बीच उससे मिल सकते हैं। आप दोनों की डेटिंग के लिए सहमति भी बहुत जल्दी बन सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आपकी सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी व आप पहले से सोची हुई दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा। इस समय का आनंद उठाइए व विश्वास को अधिक मजबूत कीजिए।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपके व आपके साथी के बीच दूसरे लोगों के आने से मुश्किल हो सकती है। जैसा वे अपने को दिखा रहे हैं, वह सच्चाई नहीं है। अपने संबंध को बाहरी नकारात्मक ताकतों से बचाएं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):अगर आज आप अपने प्रेम जीवन के बारे में अपने दोस्तों व परिवार वालों के बीच कुछ नई प्रगति का खुलासा करने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप कुछ और प्रतीक्षा करें, क्योंकि यह निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें