फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 20 Jul 2022 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके दाम्पत्य जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती है। इसे कभी भी अपने जहन में न आने दें। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन उत्तम है। उन्हें बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके कुछ अपने ही विरोध में खड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके दाम्पत्य जीवन में बहुत समय से समस्या चल रही थी, इस तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप जीवन साथी और उनकी जरूरतों पर ध्यान देंगे और रिश्ते में पड़ी हुई गांठे खोलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी पर्सनल लाइफ में किसी अन्य दखलअंदाजी से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपका रिश्ता बिखर सकता है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी की वजह से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा और इससे आपका प्रिय अपना दिल हार जाएगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। नवविवाहितों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांस से भरा रहेगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज थोड़ी सी समस्याएं आ सकती हैं क्योंकि आपका प्रिय जज्बाती हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और उनको तनाव से मुक्ति मिलेगी।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा जातक अपने दांपत्य जीवन का सुख भोगने के लिए अपने व्यवहार को परिवर्तित करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से रोमांस करने का अवसर मिलेगा और आप उन्हें खुश रखेंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अपने जीवन साथी की कद्र होगी, जिससे रिश्ता बेहतरी के साथ आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें