फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 18 May 2022 04:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिये दिन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ शाम बिता सकते हैं। मोबाइल पर ज्यादा बातें होंगी। माता-पिता की सलाह आपके जीवन में तरक्की लाएगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज लव पार्टनर से अचानक खुशखबरी मिल सकती है। फेसबुक, सोशल साईट्स पर आपकी पोस्ट को काफी लाइक मिल सकते हैं। अपने प्रियतम के साथ अपनी फोटो अपडेट करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके लिए काफी शुभ दिन है। आज इस राशि के कुछ जातकों की सगाई हो सकती है। अकेले हैं तो लव पार्टनर मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। पत्नी की तबीयत अगर खराब चल रही थी, तो वह अब बेहतर होगी। बहन आपके मन के मीत से मिलवाने में मदद कर सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने प्रेम का इजहार खुल्लम- खुल्ला जोर-शोर से करेंगें। प्रेमी आप पर विश्वास करेगा, लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में ले जा सकती हैं। पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। प्रेमी, जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आएगी। आपसी तालमेल जीवन में बहार ला सकती है। मन खुश होगा। जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी आएगी। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका लव पार्टनर आपसे रूठ सकता है। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। कई नए मित्र जीवन में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन यही संभलने का समय भी है। किसी प्रकार का गलत व्यक्ति आपके जीवन की लय बिगाड़ सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम विवाह का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है। पति—पत्नी में आपसी तालमेल के कारण जीवन सुखमय होगा। संगी-साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी में तरक्की की संभावना है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आपको आज फायदा मिलेगा। किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई-झगड़े से आप बचें। पत्नी से धन के लाभ के योग बन रहे हैं। जिससे घर में समृद्धि आएगी। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम विश्वास की नींव पर टिका होता है। आप की यही अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आप के प्रेम की नैया किनारे लगेगी। हर प्रकार से फायदे का दिन है। धन-संपत्ति से फायदा मिल सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती है। जिस वजह से मन उदास रहेगा। वैवाहिक दंपत्ति में भी नोक-झोंक चलती रहेगी। सोशल साइट पर किसी विदेशी से प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। संभल कर चलने का दिन है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपमें गजब का आकर्षण है, जो विपरीत लिंग के जातकों को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। मोबाइल और नेट चैटिंग पर ज्यादा समय बीतेगा। जरूरत है आज अपने ईगो को कंट्रोल करने की। उत्साहवश आप अपने प्रेमी या साथी पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपका दिल रोमांटिक हो रहा है। लव पार्टनर या साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। लव मैरिज के योग बन रहे हैं। सगाई के लिए भी दिन शुभ है। अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें