लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप अपने प्रेम जीवन का आनंद उठाएंगे। आपके प्रिय से बात बढ़ेगी और उनसे आप अपनी भविष्य की योजनाएं शेयर करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में आज कुछ अच्छा करेंगे और उसके लिए अपने जीवन साथी की पसंद की कोई डिश बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा जीवन से खुश रहेंगे, जीवन साथी आपका पूरा सहयोग करेगा। आपके लिए किसी सहायता की कोशिश भी करेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी और आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में संतुष्ट रहेंगे। आप अपने दिल से अपने जीवन साथी के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में भी आज खुशी भरा समय रहेगा और प्रिय से नजदीकियां बढेगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन साथी से नजदीकी का एहसास होगा। आज संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े खुश नजर आएंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवन साथी गुस्से में आकर कुछ गलत बोल सकता है। सावधानी रहे, प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े क्रिएटिव रहेंगे और अपने प्रिय के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) पारिवारिक जीवन खुशियां देगा। परिवार में किसी बड़े फंक्शन की तैयारी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बड़े खुश रहेंगे और आपके जीवन साथी का प्यार आपको बहुत पसंद आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज प्यार में निरंकुशता की भावना महसूस करेंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बात बता सकते हैं
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में भी आज रोमांस देखने को मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन तनाव से भरा रह सकता है। आपको अपने प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए और उनके गुस्से को शांत करने का प्रयास करें।