फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 18 Feb 2022 04:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप सोसाइटी के बंधनों से मुक्त होकर अपने लक को आजमाना चाहते हैं। अपने सोलमेट के आकर्षण से भी आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है। 

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपकी व्यस्तता आपके और आपके चाहने वालों के बीच में दरार डाल सकती है जिससे वो आपसे भावनात्मक रूप से दूर महसूस करेंगे। अपने दिल के खास व्यक्ति पर आज विशेष ध्यान और प्रेम दें। जो लोग आपसे प्यार करते है उनके अनदेखा न करें क्योंकि वही आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं।

 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है जहां रोमांस में समस्याएं आने के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय गुजरेंगे। मूड उदास है तो अपने दोस्तों और भाई बहन के साथ घूमें-फिरें और सब कुछ भूल कर नई शुरुआत करें। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके ग्रहों के मुताबिक आज आपकी बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल की संभावना है। पेशेवर से लेकर निजी जीवन तक सब कुछ सही चल रहा है। अपने रिश्ते को थोड़ा और निखारें और इसके लिए प्रियतम के साथ एक ड्राइव पर जाना या कॉफी पीना अच्छे विकल्प हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। आंख मूंदकर  आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपकी प्राथमिकता होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च है लेकिन इससे आपको बैचनी हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा बस वासना पर नियंत्रण रखें क्योंकि थोड़ी सी गलती आपके सुंदर सपने को चकनाचूर कर सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): एक करीबी मित्र की तरफ बढ़ता आकर्षण आपके दिल में प्यार की घंटियां बजा रहा है। नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा जिसकाआप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकाले इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि नजदीकी भी बढ़ेगी। प्रशंसा एक ऐसा तरीका है जो दुश्मनों को भी खास दोस्त बना देता है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलने वाले हैं जो पूरी उम्र आपका साथ देंगे। व्यस्त रहने के कारण आप अपने प्रिय/प्रिये को कम समय दे पाएंगे। आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रोमांटिक संबंधों में नई उत्तेजना और अवसरों का योग है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): चाहत में विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ साथ रचनात्मकता का होना बेहद जरूरी है इससे आप अपने रोमांस को जीवित और फ्रेश रख सकते हैं। रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें