लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन... Som Pradosh Vrat 2022: कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और महत्व
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो हाल के प्रेम संबंध के मामले में आज थोड़ी निराशा का सामना कर सकते हैं। निराशा के बावजूद आपका सब कुछ नहीं खोएगा, क्योंकि आपका ध्यान अपने पार्टनर में उस चीज को खोजने में लगा रहेगा, जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। जब आपको अपने पार्टनर में वह चीज दिखेगी, तो आप राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप प्रेम की पवित्र व विशेष भावना महसूस करेंगे। यह आपको एक दुनिया में ले जा कर आपके जीवन में नई भावनाएं व उत्तेजना भर देगा। आप महसूस करेंगे कि पहली बार प्रेम होने पर हैरानी व उत्सुकता के भाव हावी होते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सामजिक कार्य हेतु किसी स्थान पर अगर आज आप निकलते हैं तो आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। वह जगह कॉफी की दुकान, या डांस बार भी हो सकती है। इस नये व्यक्ति के साथ आप डेट पर जा सकते हैं। इसके साथ रिश्ता बनाना आपके लिए रोचक रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। साथी से उपहार मिलने की सम्भावना है। आप भी साथी को उपहार देकर आश्चर्य चकित कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा, जिसमें अपनी बात पर अड़े रहने की बजाय समझौते का रास्ता अपनाना आपके लिए बेहतर होगा। किसी ऐसे मुद्दे को लेकर आपके बीच विवाद होगा, जो आपसे अधिक आपके पार्टनर के लिए अहमियत रखता है। विवाद को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। चूंकि आप सबसे अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं, इसलिए थोड़ा भीड़ से हटकर बातचीत करने की कोशिश करें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ग्रहों के प्रभाव से आप अपने प्यार के साथ आज गर्मजोशी महसूस करेंगे और उनके साथ में आनंद कर सकेंगे। दोनों को जो अच्छा लगे, जरूर करें। इससे आपसी प्रेम और जुड़ाव अनुभव होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):यह दिन आपके लिए आपका प्यार लेकर आया है। आप अगर पार्टनर की खोज में हैं तो जिन्दगी भर के लिए ना सही पर कुछ पलों के लिए आज की यह मुलाकात आपके लिए जिन्दगी भर का यादगार तोहफा साबित हो सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं, किन्तु कार्यभार के कारण आपको यह संभव नहीं लग रहा। आप कुछ समय निकाल कर साथी के साथ यादगार पल अवश्य बिताएं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। वह विदेशी हो सकता है। चाहे आप अकेले माता या पिता हैं। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आप जरूर जाएं और मिलें, क्योंकि हो सकता है, आपका पार्टनर आपके लिए प्रतीक्षा कर रहा हो।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाये रहेंगे। सज-धज कर जाएं आज रात आपके हैरान होने की पूरी संभावना है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप फैसला करेंगे कि अपने साथी के साथ संबंध लंबे समय तक चलायें अथवा नहीं। अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने व निर्णय लेने के लिए यह उत्तम समय है।