लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नया परिवेश या वातावरण आपको कुछ नए मोमेंट और अहसास प्रदान करेंगे जिससे आप अपनी हर समस्या या कष्ट को भूल जाएंगे। प्यार में नए प्रयोग करना न भूलें जिसका अर्थ हैं नए अनुभव पाएं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको इस समय एक अलौकिक शक्ति का आभास होगा जो आपकी सहायता कर रही है। घरेलू कामों और अपने पार्टनर की तरफ खास ध्यान दें ताकि आपकी रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून से भरी रहे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): खुद पर भरोसा रखें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी अंतरात्मा की सुनें। आज आप अपनी दिनचर्या से ऊब सकते हैं ऐसे में अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएं। अपने जीवनसाथी से सलाह लें और मन हल्का करें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके दादा जी का स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है। रिश्ते में कभी कभी कूटनीति का प्रयोग करना बुद्धिमता का प्रतीक है। अपने दिलबर से दिल खोल कर बात करें और मुहब्बत के इस सुनहरे अहसास को अपने दिल में न छुपा कर रखें इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए उत्साहित हैं। आज आप लोगों से बातचीत करेंगे, उनसे अपने विचारों को बाँटेंगे और लोगों के भले के लिए काम करेंगे। अपने मन में छुपी हर बात को अपने साथी से बांटें और आपकी जिंदगी में उसे उसकी अहमियत के बारे में बताएं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): मन की शांति के लिए घर से उपयुक्त कोई स्थान नहीं है इसलिए आज घर में अधिक समय बीतेगा। माँ के जैसी कोई स्त्री या सलाहकार आपको कंपनी देंगे। दिल की बात बताने के लिए भी अभी समय उपयुक्त है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ दिन है क्योंकि आज आपके दरवाज़े पर कई बढ़िया मौके दस्तक देंगे। आपकी लाइफ आपको अपने पार्टनर के साथ कई यादगार पल प्रदान कर रही है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज प्रियतम के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा और आप अकेले में कुछ रोमांटिक पल व्यतीत कर पाएंगे। अपने शौकों जैसे संगीत, नृत्य या कला को नजरअंदाज न करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज का दिन भावुकता लेकर आया है। स्वयं और अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, दोनों के बीच में बिना मतलब का अहंकार नहीं आना चाहिए। अपने साथी से कोई भी चीज़ छुपाना भविष्य में आपके लिए ही खतरनाक हो सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यह समय है अपनी उग्र भावनाओं को शांत रखकर अपने दिलबर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ कुछ अंतरंग क्षणों का अनुभव कर सकते हैं। जिन्हे साथी की तलाश है वो निराश हो सकते है। सब्र रखें, क्योंकि शीघ्र ही आपके जीवन में प्यार के आगमन के संकेत हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका दिलबर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताज़ा बनाये रखने का प्रयास करते रहें।