फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 16 Feb 2022 08:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह वक्त रोमांस से भरपूर है और आप जीवन के इस सुखद चरण का पूरा मज़ा ले रहे हैं। अपने प्रियजन  के साथ बीतने वाले इन पलों को सजों का रखें ताकि आपका बंधन और भी मजबूत बने। 
 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें। 
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपके आकर्षण और लक का करिश्मा कुछ ऐसा है जिसके कारण आज आपको जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त होगी। अपने रोमांटिक जीवन नमकीन बनाने के लिए आपको कुछ खास प्रयास करके अपने प्रियतम को खुश करना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें। उन्हें उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, वो आपसे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है। आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन या किस उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुएगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी।
 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने आप को शांत रखें और अपने प्रिय के साथ अंतरंगता के कुछ खास क्षण बिताएं। पूरी दुनिया को भुला कर केवल इन्ही पलों का आनंद लें। चॉकलेट, गुलाब या कोई उपहार ज़रूर ले कर जाएं क्योंकि कभी कभी यह छोटी चीज़ें बड़ी बड़ी खुशियां प्रदान कर देती है।
 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें। आज अपनी लव स्टोरी के बारे में विचार करने और निर्णय लेने का समय आ गया है। 
 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। दूरियों को मिटा कर नए अध्याय की शुरुआत करें। याद रखें आपके द्वारा की गई छोटी छोटी चीज़ें जीवन में नया खुमार ले आएंगी।
 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि दिल से जुड़ाव होना जरूरी है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है। आज किसी भी विषय के बारे में सोच समझ कर निर्णय लें। 
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें क्योंकि आपने बारे में सब कुछ बताने का इस से अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें