फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 14 Mar 2022 09:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय है अपनी उग्र भावनाओं को शांत रखकर अपने पार्टनर के साथ जीवन के बेहतरीन पलों को शेयर करने का। इससे आप दोनों को अपने बीच मतभेदों को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन रोमांटिक है। भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मजा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका पार्टनर पूरी तरह से आपका सम्मान करता है और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और रिश्ते को ताजा बनाए रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके जीवन में नई ताजगी ले कर आया है। अपने प्यार के संबंध में नई जान भरने के लिए परफेक्ट दिन है। सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतजार की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके जीवन में एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है जिससे आपकी लवलाइफ और भी रहस्यमय और रोमांचक हो जाएगी। याद रखें, आपका प्रेमी केवल आपसे समय और ध्यान की उम्मीद करता है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने किसी खास के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। हमदर्दी, मुहब्बत और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर किसी से प्यार है तो अभी पूरा साहस बटोरकर अपनी चाहत का इजहार करें। याद रखें सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता। दोस्तों का साथ आपका खजाना है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका व्यक्तित्व ऐसा है जो किसी का भी दिल जीत सकता है। आपकी ऊर्जा अभी उच्च स्तर पर है लेकिन आपकी छोटी सी गलती अभी आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को न आने दें क्योंकि आप दोनों की जोड़ी शानदार है। आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और उन्हें शिकायत का मौका न दें। आपका प्रियजन और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है। नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नया परिवेश या वातावरण आपको कुछ नए मोमेंट और अहसास प्रदान करेंगे जिससे आप अपनी हर समस्या या कष्ट को भूल जायेंगे। प्यार में नए प्रयोग करना न भूलें जिसका अर्थ हैं नए अनुभव पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें