फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 14 May 2022 07:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले जाएगी और रोमांस व अंतरंग पल आपमें नयी ऊर्जा का संचार करेंगे। इस प्यार के खेल को पूरी तरह से व खुल कर जीएं। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वो आपके कूल रवैये और करिश्मा से बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): हर कोई आपके क्षमताओं और प्रतिभाओं की तारीफ़ करेगा। अगर आपका प्यार एकतरफा है तब भी चिंता न करें जैसे जैसे आपका क्रश आपको अधिक जानेगा, वैसे ही आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी बस कोशिश करना न छोड़ें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिल के मामलों को लेकर आप भावुक महसूस करेंगे, ऐसे में अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करना न भूलें। रुपया, पैसा, संपत्ति  मुद्दे भी आपका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। कोई स्त्री इस समय आपका मार्गदर्शन करेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्यार भरे संसार में सदा हई बहार बनी रहे  इसके लिए आपको भी कुछ योगदान देना पड़ेगा, अपने पार्टनर पर ही आश्रित न हो जाएं। अपने साथी पर पूरी तरह से भरोसा रखें और इस भरोसे को कभी टूटने न दें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) : आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और अपने साथी के साथ इस चरण का आनंद उठा रहे हैं। मिलने वाले अवसरों को अपने हाथ से न जाने दें, खास कर जब बात रोमांस या अंतरंगता की हो। अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और आनंदित होने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का समय आप दोनों के लिए रोमांटिक और गुलाबी है। साथी के साथ विवाद होने की संभावना भी है जो बजट से जुड़ा होगा। अपने खर्चों को नियंत्रित करें और इसके लिए दोनों मिल कर प्रयास करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है और लवलाइफ में भी नए रंग हैं। अपने गायन, फैशन या आवाज़ के जादू के प्रयोग से आप आज के दिन को प्रेमपूर्ण बना देंगे। परिवार के साथ भी समय बीतेगा। आज आप घर में कुछ रहत के पल बिताने पर फ्रेश महसूस करेंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपका रोमांटिक जीवन शांतिपूर्ण है और इसमें मौजूद अत्यधिक भावनात्मक लगाव आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। ध्यान रहे कि प्यार को मजबूत करने के लिए जो वादे करों, उन्हें पूरा ज़रूर करें अन्यथा जिंदगी नीरस हो जाती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अभी सब कुछ भूलकर अपने प्यार और रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें। आपका रूप रंग और आत्मविश्वास आपके पॉजिटिव पॉइंट है जिससे आपको काम में भी नया रैंक प्राप्त होगा। आप बड़ी से बड़ी बाधा को आसानी से पार कर लेंगे बस अपने मिजाज को नम्र रखें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने चाहने वाले के साथ हर एक क्षण का आनंद लेंगे लेकिन इससे पहले अपनी रोमांटिक भावनाओं को थोड़ा कलात्मक बनायें। अचानक "लव यू" कह कर या "मिस यू" का मैसेज भेज का आप अपने पार्टनर के होंठों पर मुस्कान ला सकते है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार में मिला धोखा आपको तन्हाई या अकेलेपन की तरफ ले जाएगा। आपके दोस्त और परिवार इस स्थिति से बाहर आने में आपकी मदद करेंगे। रिश्ते में हैं तो अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने के लिए आज से अच्छा समय नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। उसके लिए कुछ स्पेशल करें जिससे वो आपके जीवन में अपने महत्व को जाने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें