लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): तन्हाई और अकेलेपन का समय समाप्त होने वाला है क्योंकि आपके सितारे बता रहे हैं कि जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आपके जीवन में प्रवेश होगा। इस स्पेशल संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दोस्त से मिला धोखा आपको परेशान करेगा। आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावकु और संवेदनशील महसूस कर सकते है। एक छोटी यात्रा आपको अपने चाहने वालों के और भी करीब लाएगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने रोमांटिक रिश्ते और भी नमकीन बनाने के लिए अपने साथी को पैंपर करें। इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि कभी कभी आपकी मौजूदगी और व्यक्तिगत स्पर्श ही काफी है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके करिश्मे और आकर्षण के कारण नया विशेष संबंध बनने के योग हैं। अपने दिलबर को खुश करने के लिए आप अभी कुछ अलग करना चाहते हैं। उन्हें मूवी दिखाएं या उनको शॉपिंग पर ले जाने से आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपको अपने प्यार की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इसमें अच्छी बात यह है कि आपको सहायक और प्रोत्साहित करने वाला साथी मिला है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रोमांस की समस्याओं के कारण आज आप किसी से भी मिलने जुलने से कतरा सकते हैं लेकिन इन मुश्किलों से घबराएं नहीं। प्रेम के मामलों और प्यार, इश्क़ और मुहब्बत से ही सुलझाया जा सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने प्यार को लम्बे समय तक ताज़ा बनाये रखने के लिए प्रयास करें। पार्टनर के साथ लघु यात्रा या कैंडल लाइट डिनर आपको नजदीक ले आएंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपका ज्ञान और बुद्धि आपको जीवन में सही दिशा दिखाएगी। प्यार या विवाह के बंधनों में बंधने की भी पूरी संभावना है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आमतौर पर आप जीवन को खुल का जीते है लेकिन फ़िलहाल आज आप कुछ थकन महसूस कर सकते है। अपने स्वीटहार्ट के साथ कुछ आरामदेह समय बिताना आपको दुनिया का हर गम भुला देगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अब आप अपने अंदर की ताकत और प्यार को पहचान चुके हैं जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। अपने स्वीटहार्ट को जैसे भी हो खुश रखें इससे आप भी सुखद महसूस करेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी से विवाद होने की वजह से यह दिन आपके लिए उदासीभरा हो सकता है। आपको नानी या दादी इस समय आपकी मदद करेगी और आपका मार्गदर्शन करेंगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों को गहराई से समझने के लिए आज आपका मन बैचैन रहेगा। प्रेम संबंध में कोई समस्या है तो साथ में बैठ कर बातचीत करें।