फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 11 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 11 Oct 2022 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप अभी तक अकेले हैं तो किसी से रिश्ता बन सकता है। पसंद का पार्टनर मिलने का संकेत है। वहीं दूसरी तरफ जिन जातकों के पहले से किसी के साथ रिश्ते हैं  गलत रिलेशन के बारे में आपके साथी को पता चल सकता है। जिस वजह से आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  जो लोग वैवाहिक जीवन में है उनके लाइफ में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने प्रेमी के लिए लड़ाई लड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई न करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जहां पर आपको काफी सुकून मिलेगा। घर पर कोई विवाह का प्रस्ताव ला सकता है। लव लाइफ अच्छा रहेगा।  कुछ लोगों के जीवन में ससुराल पक्ष की वजह से दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज जो लोग पति-पत्नी के रिश्ते में हैं उनके जीवन में तनाव रह सकता है। दोनों के बीच मनमुटाव हो सकती है। आपसी बातचीत गलतफमियों को दूर करेंगी। घर में धन संबंधी परेशानियां रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका मन लव पार्टनर के साथ शाम को कहीं घूमने जाने को करेगा। आपका पार्टनर आपसे बहुत प्यार करता है। ऐसे में आप उन्हें अपने साथ रखने कहीं बाहर लेकर जाए। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज अपने पार्टनर के लिए कुछ खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज आपके जीवन में एक नई रोशनी नजर आएगी। आज आपका प्यार मिल सकता है साथ ही नए दोस्त मिल सकते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने साथी को अपने परिवार वालों से मिला सकते हैं। आपके रिश्ते में खुशी दस्तक दे सकती है। अपने जीवनसाथी के गुस्से को कंट्रोल करके रखें। प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  नए लव रिलेशन की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कोई आपको बहुत पसंद आ सकता है। रोमांटिक दिन हैं साथी के साथ शाम बेहतरीन बनेगी। आज का दिन लव पार्टनर के विवाह के लिए प्रपोज करने के लिये उत्तम है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope):  लव पार्टनर के साथ शाम बिता सकते हैं। मोबाइल पर ज्यादा बातें होंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके जीवन में तरक्की लाएगी। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज आपके लिए दिन काफी शुभ रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आज इस राशि के कुछ जातकों की सगाई हो सकती है। अकेले हैं तो लव पार्टनर मिल सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेमी आप पर विश्वास करेगा, लेकिन आपकी आदतें और चंचलता आपको गलत दिशा में ले जा सकती हैं। पति-पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपसी तालमेल जीवन में बहार ला सकती है। मन खुश होगा। जीवनसाथी की वजह से बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी आएगी। आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। प्रेमी, जीवनसाथी के साथ लव रिलेशन में मजबूती आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें