फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 11 Aug 2022 01:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय प्रेमजीवन या रोमांस के लिए समस्याओं भरा हो सकता है लेकिन सपने में भी अपने और अपने प्रेमी के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें। अगर रिश्ते में विश्वास है तो कोई भी परेशानी आप को अलग नहीं कर सकती।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दोस्तों के साथ मस्ती का प्रोग्राम बनेगा। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें।आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पनी भावनाओं को व्यक्त कर के आपके प्यार भरे जीवन को और भी सुगन्धित बना सकते हैं। आपका आज का दिन शुरू हो रहा है आशावादी दृष्टिकोण से, जिसमे आपको अपने चारों तरफ चमत्कार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने रिश्ते को लेकर आज आप स्वयं को भाग्यशाली मानेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):अभी आप अपने रिश्तों में बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं ताकि आप इसमें ताज़गी और प्रेम सुख का आनंद ले सकें। हालांकि कोई झटका,अपमान या दुःख भी आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप खुद को अपने साथी के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। अपने पुराने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आप पूरे मन से उसे प्यार करेंगे और कुछ बुरा होगा तो उसे भी सहन कर लेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन बेहद खास है और इस दिन को अपने पति / पत्नी या परिवार के साथ बिताएं। जीवन के हर महत्वपूर्ण निर्णय में अपने करीबी मित्र को अवश्य शामिल करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): पारिवारिक झगड़े कष्टदायक हो सकते हैं। आज आप बच्चों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में दिलचस्पी रखेंगे। आपके पास सही क्षमता है और सही समय पर सही सलाह आपको सही राह दिखा सकती है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है। दुर्घटना या चोट से बचने के लिए सावधानी से यात्रा करें। कम महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ कर प्राथमिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। आज आर्थिक रूप से भी आपको फायदा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):किसी खास को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो बुद्धिमता और कल्पना का प्रयोग करें। आपकी रचनात्मकता प्रेम के खेल को और भी मनोरंजक बना देगी बस जहाँ ज़रूरत हो वहां डिप्लोमेट बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें