लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आपके करीबी मित्र आपकी और आकर्षित हो सकते हैं जिसके कारण रोमांटिक पलों का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप आजमेहनत से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसान कर सकते हैं और अब समय है प्रेम के क्षेत्र में थोड़ी मेहनत करने की। आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकाले इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि नजदीकी भी बढ़ेगी। प्रशंसा एक ऐसा तरीका है जो दुश्मनों को भी खास दोस्त बना देता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के खेल में हारकर ही प्रेमियों की जीत होती है क्योंकि इसमें अपने साथी को खुश देखना अपनी प्रसन्नता से भी बढ़कर है। रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना और अवसरों का योग है। आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको प्रेम संबंधी कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है। कुछ समय इंतज़ार करें और शांत रहें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कुछ यादगार और रंगीन पलों के लिए तैयार हो जाएं। आपका जीवनसाथी पूरी तरह से समर्पित है और हमेशा आपके साथ रहने वाला है। आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांचक और मधुरता से भरे एहसासों को हमेशा अपने दिल में संजोंकर रखें। नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। आपका जीवन खुशहाल है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी। अपने पार्टनर से दूर होने पर आपको अपने जीवन में उसके महत्व का अहसास है और इस एहसास से आपका संबंध और भी मजबूत बना सकते हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ अच्छा और कीमती समय बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक प्रेम आएगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। हो सकता है प्रियतम आपसे नाराज हो जाए, ऐसे में उनकी नाराजगी की वजह को पहचानें और उनके मूड को भी अच्छा करने का प्रयास करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रह सकता है। प्रेम जीवन में भी आज आपको आनंद आएगा। सिंगल हैं तो आज आपके दिल को कोई भा जाएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में प्रियतम का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देगा। आपके विचारों को समझेगा।