फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 10 May 2022 08:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यदि आप अपना प्यार जीतना चाहते हैं, तो व्यावहारिक दृष्टिकोण का पालन करने के बजाय आज थोड़ा रोमांटिक बनें।  एक नोट लिखें, उनके लिए फूल खरीदें और उन्हें एक विचारशील तोहफा दें। वह खूब प्रभावित होंगे|
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको प्यार के मामले में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है क्योंकि आपके प्रेम के बीच में तीसरा आदमी दाखल दे सकते हैं। आपकी लव लाइफ को थोड़ा खराब कर सकता है और प्यार के मामले में आज आपके यात्रा का भी संजोग है इसलिए अपनी छुट्टी का भरपूर आनंद ले। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लव मैरिज की बात आगे बढ़ाने के लिए अपने पार्टनर को घरवालों से मिला सकते हैं। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। जीवनसाथी का क्रोधी स्वभाव नियंत्रित रखें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने लव पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। नए दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। जीवन में नई खुशियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):विवाह की तारीख तय होने में देरी होगी। आप और आपके पार्टनर के बीच बहुत प्रेम है जिसे बरकरार रखने के लिए कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज काम में व्यस्त होने के कारण अपने पार्टनर के साथ आपने बाहर घूमने का ओ प्लान बनाया था वो नहीं हो पाएगा। ऐसे में निराश होने के बजाय घर पर ही प्यार भरा समय बिताने की कोशिश करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच की अनबन को बातचीत करके दूर करें। अपने लव पार्टनर से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में पैसों को लेकर तनाव रहेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी शादी के लिए कोई प्रस्ताव आज आ सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष के लोग किसी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिन रोमांटिक रहेगा। किसी नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। खुशी और रोमांस का दिन। युवा लोगों की शादी होगी या लंबे समय तक संबंध रहेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति के साथ घनिष्ठता का स्तर बढ़ाएं जिसे आप नहीं जानते हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज जीवन साथी से मामूली विवाद हो सकता है। हालांकि यह आपके प्रेम संबंधों को खराब करने में विफल रहेगा। क्योंकि आज आपको सच्चा प्यार महसूस होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):प्यार का इजहार करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवन साथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा लेकिन दोस्तों और परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमियों के लिए दिन बेहद खास रहेगा। आज आप किसी के विवाद में पड़ सकते हैं। आज आप अपने रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें