फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 09 November: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 09 Nov 2022 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
9 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए रिलशनशिप में बंधने का समय आ चुका है। अपने रूप में बदलाव कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अपने दिल का हाल अपने प्रिय/प्रिये को बताने में आसानी होगी।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने रिश्ते में यादों के कुछ और मधुर पल जोड़ें। इसके बाद आप दोनों कभी भी अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जब आप अपने पार्टनर के साथ होते हैं तो आपकी तन्हाई की जगह उसकी मुस्कुराहट ले लेती हैं और आप सब कुछ भूल कर उसमे खो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने साथी पर गर्व करें क्योंकि उसके कारण आपका जीवन खूबसूरत और संगीतमय है। धोखा और किसी की जुदाई आपके जीवन में परिवर्तन ले आएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं और एक नयी शुरुआत करें। इससे आपकी चाहत को एक नया मोड़ मिलेगा और आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रोमांस को बढ़ाने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम सन्देश भेजना भी बेहतरीन विचार है। अपने दिल के दरवाजे खोलने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि बहुत जल्द अच्छी खबर मिलने वाली है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें इससे आप आरामदायक महसूस करेंगे। अगर आप थोड़ी सावधानी नहीं बरतेंगे तो पूरा दिन फ़िज़ूल के कामों में व्यस्त रह सकते है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पार्टनर को अपने प्यार और केयर का हर संभव तरीके से अहसास कराएं। एक दूसरे की देखभाल करना सफल मित्रता की चाबी है और प्यार का दूसरा नाम है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने दोस्तों और सोलमेट का पूरा ध्यान रखें क्योंकि वो आपके जीवन की अहम कड़ी हैं। आज नए संबंधों के बनने का भी योग है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी रोमांटिक जिंदगी आज सुहावनी रहेगी। इसके लिए आप शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन भी कर सकते है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और अतीत की गलतियों को भुला कर आगे बढ़ें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार के इजहार के लिए दूसरे की पहल का इंतज़ार न करें, बल्कि स्वयं अपनी चाहत को व्यक्त करें। अपनी लव लाइफ में अपने अनुभव और रचनात्मकता का प्रयोग करके आप दोनों और भी नजदीक आ  जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें